सामाजिक

दीपावली पर क्यूनेट की तरफ से गरीब व अनाथों को कई उपहार

डायरेक्ट सेलिंग कंपनी क्यूनेट के प्रतिनिधियों ने त्योहारी मौसम की शुरुआत धर्मार्थ से की है। क्यूनेट के आईआर ‘‘इंडिपेंडेंट रिप्रेजेनटेटिव’’ के एक समूह ने शनिवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बाल सहयोग अनाथालय के 125 बच्चों को बिस्तर, चादरें और कंबल जैसे बुनियादी सुविधाओं को दान किया। वहीं, एक महीने के लिए किराना के सामान व दीपावली के उपहार भी दिए। आईआर एक अन्य समूह ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के विकासपुरी इलाके में गरीब लड़कियों के छात्रावास में 200 लड़कियों के लिए टॉयलेटरीज, सेनेटरी नैपकिन, मिठाई और शॉल वितरण करने की योजना बनाई है। क्यूनेट के आईआर देश भर में इस प्रकार का अभियान चला रहे हैं। इसकी शुरुआत मुंबई से की गई है और दीपावली से पहले देश के 17 शहरों में धर्मार्थ के आयोजन किए जाएंगे।

-निशा जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *