सामाजिक

डाॅ. विनोद वर्मा ने स्वर्णकार शिक्षा सदन में सहयोग हेतु 1,00,000/- प्रदान किए

दिल्ली। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, जयपुर अन्तर्गत निर्माणाधीन स्वर्णकार शिक्षा सदन में सहयोग हेतु डाॅ. विनोद कुमार वर्मा पुत्र श्री धर्मपाल वर्मा (कचेरा) (मूल निवासी भिवानी, हरियाणा हाल निवास नई दिल्ली) वाइस प्रेसिडेंट, ग्रुप कोर्पोरेट अफेयर्स, आदित्य बिरला ग्रुप, नई दिल्ली द्वारा स्वर्णकार शिक्षा सदन की विशिष्ट सदस्यता हेतु राशि 1,00,000/- प्रदान की गई।
डॉ विनोद वर्मा काॅर्पोरेट जगत में गत 30 वर्षों का अनुभव है। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अनेक सरकारी, सामाजिक, तकनीकी, व्यापारिक संस्थाओं से आपका जुड़ाव है। अपने व्यासायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु एक्सीलेंस अवार्ड, ग्लोबल सिटीजन अवार्ड, इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2020, फिलीप कोटलर अवार्ड एवं अन्य अनेक प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। काॅर्पोरेट जगत की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं के अतिरिक्त केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में विभिन्न कमीटियों में सदस्य हैं।
इस अवसर पर रमाकान्त जौहरी, अध्यक्ष, उमेश कुमार जोड़ा, महामंत्री, सी.ए. राजेश मायछ कोषाध्यक्ष ने स्वर्णकार समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने हेतु डॉक्टर वर्मा द्वारा प्रदत्त सहयोग के लिए संस्था परिवार की ओर से उनका व उनके परिवार जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया द्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *