सामाजिक

फूड बुटीक बाय उन्नति ने किचन में खाना किया फ्री, जरुरतमंदों को तलाश करके बांटे खाने के सैंकड़ों पैकेट

नई दिल्ली। आज पूरा देश कोरोना वायरस नामक भयंकर बीमारी से लड़ते हुए अपना जीवन यापन कर रहा है। इस बीमारी के कारण पूरे देश में ब्रेक लग गया है। इस लाकडाउन में हर कोई घर में है। कारोबार बंद हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में सबसे बड़ी समस्या उन लोगों के सामने आन खड़ी हुई है जो बेचारे मजदूर हैं और मजदूरी करके ही अपना जीवन बसर करते हैं। इन लोगों को इस लाकडाउन में फिलहाल कारोबार व मजदूरी बंद होने के कारण भूख की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए हरियाणा प्रदेश के जनपद गुड़गांव के सेक्टर 49 में स्थित रेस्टोरेंट फूड बुटीक बाय उन्नति मजदूर व गरीबों के लिए खड़ा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शनिवार के गुड़गांव में स्थित फूड बुटीक बाय उन्नति ने इस लाॅकडाउन में गरीब, बेसहारा व मजदूरों का पेट भरने का बीड़ा उठाते हुए फ्री भोजन का वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस रेस्टोरेंट के आनर ने बताया कि हमारे रेस्टोरेंट में सबसे पहले सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। इन सभी कारीगरों को सफाई से खाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आज यहां पर खाने (भोजन) के पैकेट बांटे गए। सबसे पहले जरुरतमंद लोगों की तलाश शुरू की गई। फिर उसके बाद जो भी मिलता गया उसको भोजन का पैकेट मिलता चला गया। बाकायदा उन्नति के आनर द्वारा कई कारें घुमाकर जरुरतमंद लोगों को भोजन दिया गया। काफी लोगों ने इस भोजन की तारीफ कर आनर व उनकी टीम को बधाई दी। यह कार्यक्रम 14 अप्रेल तक चलेगा। इस रेस्टोरेंट द्वारा फिलहाल दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। इनका लक्ष्य रोजाना 50 से 500 पैकेट बांटे जाने का है। यह जानकारी रीना शेखावत के द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *