अन्तर्राष्ट्रीयखेल

यूरोप दौरा: भारतीय टीम ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रिया को हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यूरोप दौरे के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रिया को 4-3 से हरा दिया। भारत ने दौरे का अंत तीन जीत और दो हार के साथ किया। टीम ने दोनों मुकाबले बेल्जियम के खिलाफ गंवाएं थे।

भारत ने ऑस्ट्रिया पर रमनदीप सिंह और चिन्ग्लेंसना सिंह कंजुगम के दो-दो गोल की बदौलत जीत दर्ज की। रमनदीप ने 25वें और 32वें मिनट में गोल दागे जबकि चिन्ग्लेंसना ने 37वें और 60वें मिनट में गेंद को जाली के अंदर भेदा।

विश्व की नंबर चार नीदरलैंड्स पर लगातार दो जीत करने के बाद भारतीय टीम विश्वास से लबरेज थी। हालांकि, ऑस्ट्रिया के खिलाफ उसने मुकाबले में धीमी शुरुआत की।

टीम इंडिया ने ज्यादातर समय गेंद पर अपना कब्जा बनाए रखा, लेकिन वो ऑस्ट्रिया की डिफेंस को भेदकर अंदर जाने में नाकाम दिखा। वहीं ऑस्ट्रिया ने ओलिवर बिंदर के 14वें मिनट में किए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *