मनोरंजन

एक-दूजे के हुए बाॅलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका-रणवीर

सिनेमा जगत में काफी दिनों से चर्चा में रहे दीपिका-रणवीर अब एक-दूजे के हो चुके हैं, दोनों ने भारत से दूर इटली में जाकर शादी की है। दोनों की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। शादी के बाद जैसे ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तुरंत वायरल हो गई। दीपिका और रणवीर के ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। दोनों के फैंस उनके शादी के लुक से काफी प्रभावित हुए।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शाही शादी की तस्वीरों का सभी को बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि बधाइयों का सिलसिला सोशल मीडिया पर जारी है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं। दीपिका और रणवीर ने 2 फोटो शेयर कीं। पहली में दोनों सिंधी रीति रिवाज में पहने जाने वाले परिधान में नजर आए, वहीं दूसरी में कोंकणी शादी के परिधान पहने दिखे।
दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर तस्वीरों को एक घंटे में 30 लाख से ज्यादा लाइक मिले. वहीं रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 लाख लाइक आए। दोनों ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर भी शेयर किया। दीपिका के अकाउंट पर एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इन्हें पसंद किया, वहीं 18 हजार लोगों ने रिट्वीट और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए। वहीं रणवीर के ट्विटर अकाउंट पर 78 हजार लाइक मिले. 14 हजार रिट्वीट और 4 हजार कमेंट आए।
इटली में शादी करने के बाद सभी इंतज़ार है उनके भारत वापस लौटकर आने का। सूत्रों के मुताबिक दोनों 18 नवंबर को भारत लौटकर आएंगे उसके बाद दोनों दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू भी जाएंगे। इनके शादी का रिशेप्शन 21 नवंबर को दिल्ली में और 28 नवंबर को मुंबई में किया जाएगा जिसमें सभी जान-पहचान के लोग और करीबी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *