झारखंड के स्थापना दिवस पर रांची जाएंगे राष्ट्रपति
रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद झारखंड प्रदेश के स्थापना दिवस 15 नवंबर को रांची जाएंगे और यहां अनेक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति यहां दुमका के एक प्रसिद्ध मंदिर पर डाक टिकट भी जारी करेंगे। प्रधान सचिव (गृह) एस के जी रहाटे और प्रधान सचिव (कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा) निधि खरे ने यहां एक सम्मिलित संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘राष्ट्रपति यहां मुख्यमंत्री बीमा योजना, 324 एंबुलेंस सेवा और अध्यापकों को टैबलेट वितरित करेंगे।