हलचल

स्वर विज्ञान एक चमत्कार’ का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर छतरपुर के अध्यात्म साधना केंद्र में आयोजित किया गया

नई दिल्ली। डॉ. राजेंद्र जैन भू-वैज्ञानिक वास्तुविद एवं स्वर वैज्ञानिक ने 10 मिनट का एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि इसमें स्वर विज्ञान के बेसिक जानकारी के बारे में बताया गया है। स्वर विज्ञान यानी आपके सांसो का विज्ञान, नासिका छिद्र से निकली हुई वायु आपके प्रत्येक कदम का भविष्य बता सकती है। विश्व के प्रत्येक ज्ञान बुद्धि के बल पर चलता है। इसके साथ ही राजेंद्र जैन ने अनेक बातें अपने वीडियो में दर्शकों को बताए। राजधानी दिल्ली के छतरपुर में अध्यात्म साधना केंद्र में पहली बार कमलेश आनंद प्रकाश जैन परिवार द्वारा ‘स्वर विज्ञान एक चमत्कार’ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है यह शिविर 1 अक्टूबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। जिसमें राजेंद्र जैन द्वारा व्यापार में वृद्धि, शरीर स्वस्थ, शिक्षा में सफलता, मुकदमें आदि का निवारण के बारे में जानकारी दी जाएगी, यह कार्यक्रम आनंद प्रकाश जैन एंड फैमिली चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित किया जा रहा है इसके संयोजक अर्चना जैन एवं नवीन जैन है। उल्लेखनीय है कि स्व. आनंद प्रकाश जैन को भामाशाह कहा जाता है गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आनंद प्रकाश जैन किसी मसीहा से काम नहीं थे उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यों से आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं। वहीं उनकी पत्नी स्व. कमलेश जैन एक धार्मिक और सामाजिक महिला थीं पति-पत्नी ने समाज कल्याण के लिए जीवन भर कार्य करते रहे, उनके ही पद चिन्हों पर चलते हुए उनके बेटे नवीन जैन और बहू अर्चना जैन धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अनवरत कम कर रहे हैं। अर्चना जैन इस पूरे कार्यक्रम को संचालित कर रही हैं जिसका लाभ शिविर में आए हुए लोगों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *