व्यापारहलचल

याहू इंडिया डिकेड इन रिव्यू (2010-2019) और ईयर इन रिव्यू 2019

नई दिल्ली। ममता बनर्जी और स्मृति इरानी में क्या समानता है? इस साल सबसे अधिक सर्च किए गए खिलाड़ियों में कौन एकमात्र गैर-क्रिकेटर था? याहू इंडिया ने आज भारत के लिए 2019 ईयर इन रिव्यू (वाईआईआर’) की घोषणा की जिसमें उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर और वह सब था जो इस साल भारत में इंटरनेट यूजरों के लिए दिलचस्पी का केंद्र बना रहा। याहू इंडिया का वाईआईआर 2019 साल के सबसे बड़े ट्रेंड, घटनाओं और आयोजनों का ठोस नजरिया देता है। यूजर के दैनिक सर्च की आदतों और याहू पर लोग सबसे अधिक क्या पढ़ते, सुझाव देते और शेयर करते हैं इस बारे में संपादकों के चयन के आधार पर यह नजरिया पेश किया जाता है।
एक नए दशक की दहलीज पर खड़ा वाईआईआर ने बीते दशक (2000-2019) को परिभाषित करने वाली घटनाओं का भी जायजा लिया और एक बार फिर ट्रेंड और न्यूजमेकरों पर गौर किया जिन्होंने पिछले 10 सालों में यूजर का ध्यान आकर्षित किया हो। (थ्रोबैक सेगमेंट देख कर चैंक जाएंगे आप!)
याहू इंडिया डिकेड इन रिव्यू (2010-2019)

  • अयोध्या विवाद का फैसला इस दशक की सबसे बड़ी घटना

अयोध्या विवाद का फैसला इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। लोगों की आॅनलाइन दिलचस्पी का सुनामी आ गया। दूसरे नंबर पर धारा 370 के समापन के साथ धारा 377 का गैर-अपराधीकरण एवं भारत की 2011 वल्र्ड कप जीत इस ‘दशक भारत की सर्वोच्च घटनाओं’ में शामिल है। निर्भया का बेहद दुखद मामला भी इस लिस्ट में शामिल हो गया। सभी आॅनलाइन भारतीयों के मन में इसकी कड़वी यादें रहेंगी। यह वर्ष एक ऐसे दशक का अंत होगा जिसमें भारत के लोगों का इंटरनेट और स्मार्टफोन प्रेम उमड़ पड़ा जिसके परिणामस्वरूप क्रांतिकारी टेलीकमध् स्मार्टफोन का नया युग इस सूची में शामिल हो गया।

  • दशक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के स्टार बने आमीर

वाईआईआर डिकेड लिस्ट उन फिल्मों के बिना अधूरी रह जाएगी जो पिछले 10 वर्षों में भारतीयों ने देखा, पसंद किया और आॅनलाइन चर्चे में रखा। इस लिस्ट का विजेता बनाने में आमीर खान का हाथ था और वे शिखर पर नजर आए! इस ‘दशक का सबसे बड़ा ब्लाॅबस्टर’ दंगल था। इस लिस्ट में बजरंगी भाईजान, पीके, सुल्तान और चेन्नई एक्सप्रेस ने फिल्मी दुनिया के अन्य खानों का दबदबा कायम रखा।

2010-2019 : एक नजर में पूरा दशक जिस पर कायम रहा एक भारतीय का दबदबा

दस साल पहले 2010 में मशहूर अदाकारा कटरीना कैफ उस साल आईआईआर में टाॅप न्यूजमेकर रहीं। मैदान में टिकने की क्षमता दिखाते हुए वे आज भी (सबसे अधिक सर्च की गई महिला सेलेब्रीटी और रेड कार्पेट पर सबसे अच्छी ड्रेस के लिए) आईआईआर की लिस्ट में हैं। साल 2010 और 2012 क्रमशः सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के नाम रहा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में दोनों एकजुट खड़े थे और देश के सर्वोपरि न्यूजमेकर बने। हालांकि 2012 में गुरु और शिष्य अलग-अलग हो गए।
साल 2013 खास कर इसलिए याद किया जाएगा क्योंकि इस साल नरेंद्र मोदी (अब प्रधानमंत्री) ने देश को अपनी दमदार मौजूदगी का अहसास कराते हुए भारत के ‘सबसे अधिक सर्च किए गए पर्सनैलीटी’ बने। पूरे दशक इस लिस्ट में उनका दबदबा कायम रहा। 2014 में उनका कद और बढ़ गया जब ‘मेक इन इंडिया’ उस साल अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी घटनाओं में एक घोषित की गई। 2015 में ‘साल के पर्सनैलीटी’ का खिताब गाय को मिला जो एक असाधारण घटना थी। महाराष्ट्र सरकार ने बीफ की बिक्री रोक दी तो नेटिजेंस दो धराओं में बंट गए और आॅनलाइन पर घमासान शुरू हो गया।
साल 2016 तीन चैम्पियनशिप महिला खिलाड़ियों – पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा कर्माकर के नाम रहा जिन्होंने रियो ओलम्पिक में धूम मचा कर क्रिकेट का दबदबा कम कर ‘सबसे अधिक सर्च की गई खिलाड़ियों’ की सूची में अपनी जगह बनाई। साल 2016 नोटबंदी के लिए भी याद रहेगा जब देश एटीएम की लाइन में खड़ा था और यह ‘भारत को हिला देने वाली सबसे बड़ी आर्थिक घटना’ थी।
भाजपा के अमित शाह 2017 में खुद को चाणक्य साबित कर टाॅप न्यूजमेकर का खिताब ले गए। अगले साल भारत के रुडमज्वव ैनतअपअवते ने विवाद छेड़ कर पूरे देश को झकझोर दिया। वाईआईआर में इसे ‘2018 पर्सनैलीटी आॅफ द ईयर’ घोषित किया गया।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे शख्स हैं जो लगभग पूरे दशक वाईआईआर लिस्ट में बने रहे हैं। वे न केवल ‘सबसे अधिक सर्च किए गए राजनेता’ और ‘सबसे अधिक सर्च किए गए पर्सनैलीटी’ हैं बल्कि 2017 में ‘सबसे अधिक स्टाइलिश भारतीय’ की लिस्ट में भी शामिल हो गए!

ईयर इन रिव्यू 2019 : 2019 में आनलाइन सबसे बड़े मूवर और शेकर के ब्योरे

  • 2019 पर्सनैलीटी आफ द ईयर : अयोध्या विवाद का ऐतिहासिक फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीश

2019 कई ऐतिहासिक फसलों का वर्ष रहा। सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों के एक बेंच ने अयोध्या विवाद का ‘ऐतिहासिक’ फैसला दिया। एससी बेंच में शामिल न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबेड़े, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूर, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर ने इस फैसले के साथ एक सदी से जारी विवाद को विराम दिया और वाईआईआर के ‘पर्सनैलीटी आॅफ द ईयर’ बन गए।

  • ‘सबसे अधिक सर्च किए पर्सनैलीटी’ की लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ चैंकाने वाला एक नाम

भारत के आम चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के साथ प्रधानमंत्री मोदी इस साल के ‘सबसे अधिक सर्च किए पर्सनैलीटी’ बन गए। 2018 में भी उन्हें यह स्थान मिला था। इस लिस्ट में क्रिकेटर एमएस धोनी और अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसी सेलेब्रटी के अलावा एक चैंकाने वाला नाम विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान है जो सीधे टाॅप 10 में पहंुच गए। लोग उनके कैद होने से लेकर रिहाई तक पूरे घटनाक्रम से आॅनलाइन जुड़े रहे। दिग्गज भाजपा नेता अरुण जेटली की मृत्यु पर हर राजनीति दल के लोगों ने शोक जता कर उन्हें इस लिस्ट में जगह दिलाई।

  • ममता दीदी भारत के सबसे अधिक सर्च किए गए राजनेताओं और सबसे शक्तिशाली महिलाओं मंे शामिल!

प्रधानमंत्री मोदी 2019 में भारत के सबसे अधिक सर्च किए गए राजनेताओं की सूची में सबसे ऊपर थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दूसरा स्थान लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी को पीछे तीसरे स्थान पर पहंुचा दिया। दीदी इस साल एक अन्य कैटेगरी में सबसे आगे और बीच में रहीं – यह पहली बार पेश सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची 2019 है। राजनीति की बड़ी हस्तियां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ममता बनर्जी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 2019 में सबसे शक्तिशाली 3 महिलाएं थीं। इस सूची में खेल चैम्पियन हरमन प्रीत कौर और पी वी सिंधू ने भी जोया अख्तर के साथ जगह बनाई। जोया की फिल्म ‘गली ब्वाॅय’ आॅस्कर के लिए भेजी गई। इस तरह टाॅप 10 की लिस्ट पूरी हुई।

  • सबसे अधिक सर्च किए गए पुरुष एवं महिला सेलेब्रीटी में सलमान और सनी लियोन सबसे ऊपर

सलमान ने एक बार फिर सबसे अधिक सर्च किए गए पुरुष सेलेब्रीटी 2019 में सबसे ऊपर जगह बना ली है। टाॅप 3 में सोशल मीडिया फेवरीट अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार हैं। 2019 में दिवंगत गिरीश कर्नाड को श्रद्धांजलि देकर उन्हें टाॅप 10 में जगह दी गई। फिल्म कलाकार सनी लियोन ने एक बार फिर सबसे अधिक सर्च की गई महिला सेलेब्रीटी 2019 में सबसे ऊपर जगह बना ली है। इस दशक के अधिकांश हिस्से में सनी इस स्थान पर बनी रही हैं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा जोनास और दीपिका पादुकोण को इस लिस्ट में पीछे कर दिया है।

  • ऋतिक का कोई मुकाबला नहीं! वार के ‘स्टाइल’ पर दीवाने हुए भारत के लोग

बाॅलीवुड ने हमेशा वाईआईआर के लिए स्टाइल आइकन दिए हैं और इस साल भी यही देखा गया। ब्लाॅकबस्टर फिल्म वार के अंदर और आॅफस्क्रीन भी ऋतिक रोशन ने अपनी स्टाइल से सबसे ऊंचा मुकाम बनाया। उनके बाद हाल में आईं सारा अली खान का नाम आया जिनके खास स्टाइल स्टेटमेंट ने नेटिजेन्स को बहुत प्रभावित किया है। उन्हें क्रमशः वाईआईआर पुरुष और महिला स्टाइल आइकन 2019 घोषित किया गया। (इस साल रेड कार्पेट पर सुर्खियों में आए लोगों की ‘टाॅप 10 लिस्ट’ नीचे देखें)

  • टाॅप बिजनेस न्यूजमेकर्स में दिग्गजों के साथ नजर आए कई स्टार्ट-अप्स के फाउंडर

टाॅप बिजनेस न्यूजमेकर का स्थान भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अम्बानी को मिला जिसका सभी को अनुमान था। इस लिस्ट में सीधे दूसरे नंबर पर आए गौतम अदानी। गौतम अदानी 8 स्थान की ऊंची छलांग लगा कर 2019 में जब फोब्र्स के दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने तो आॅनलाइन इंडिया उनके बारे में जानकारी खंगालने लगा। स्टार्ट-अप्स के फाउंडर – न्याकाज की फाल्गुनी नायर, पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और ओयो के रीतेश अग्रवाल ने इस लिस्ट में जगह बना कर एक बार फिर साबित कर दिया एक नए भारत का उदय हो गया है।

  • पीवी सिंधू ने क्रिकेट का दबदबा वाले लिस्ट मंे अपनी जगह बनाई…

क्रिकेटर एमएस धोनी 2019 के ‘सबसे अधिक सर्च किए गए खिलाड़ी’ थे। वे ‘रिटायरमेंट लेंगे, नहीं लेंगे’ की अटकलबाजी ने उन्हें आॅनलाइन स्टार बना दिया। अन्य क्रिकेटर – रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टाॅप 3 पूरा कर दिया जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू इस लिस्ट में जगह बनाने वाली एकमात्र गैर-क्रिकेटर थीं।

Top 10 Blockbusters of the Decade
1) Dangal6) Dhoom 3
2) Bajrangi Bhaijaan7) Sanju
3) PK8) War
4) Sultan9) Chennai Express
5) Tiger Zinda Hai10) Dabangg
Best Dressed on the Red Carpet 2019  – Female Best Dressed on the Red Carpet 2019  – Male
1) Katrina Kaif1) Shahid Kapoor
2) Deepika Padukone2) Ayushmann Khurrana
3) Alia Bhatt3) Ranveer Singh
4) Malaika Arora4) Karan Johar
5) Sara Ali Khan5) Hrithik Roshan
6) Kareena Kapoor6) Vicky Kaushal
7) Mira Kapur7) Anil Kapoor
8) Jahnvi Kapoor8) Shahrukh Khan
9) Sonam Kapoor9) Sidharth Malhotra 
10) Bhumi Pednekar10) Riteish Deshmukh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *