लाइफस्टाइलहलचल

एक शानदार फिनाले समारोह के साथ सम्पन्न हुआ इंडिया ब्रेनी ब्यूटी 2021 पेजेंट

इंडिया ब्रेनी ब्यूटी अर्चना जैन और राबिया पटेल के दिमाग की उपज है। यह शो अर्चना जैन द्वारा आयोजित किया गया था और इसका मिशन व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए सपने देखने वाली महिलाओं का पोषण और समर्थन करना है, और बड़े पैमाने पर उन्हें योगदान देना है। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए फ्लोरियन फाउंडेशन से जुड़ी हुई है और उनकी सफलता की कहानियों को साझा करने में भी उनकी मदद करती है।
यह शो फैशन, महिला सशक्तीकरण और जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक करने के लिए था। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी पेजेंट रविवार की शाम को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस शो की मेजबानी इंटरनेशनल सेलेब एंकर सिमरन आहूजा ने सेंट रेजिस मुंबई में की थी। कोरोना काल को देखते हुए यहां कोविड-19 के सभी नियमों और गाईडलाइंस को फॉलो किया गया था। यहां आए सभी मेहमानों ने फेस मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया और सोशल डिस्टेंस का विशेष खयाल रखा गया था।
फाइनलिस्टों ने डिजाइनर वियर ब्रांड रंगा चक्र, पपराजी क्लोसेट और हीना बाफना के साथ तीन राउंड के लिए रैंप वॉक किया।
लोकप्रिय सेलेब शाइना एनसी यहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। इनके अलावा राकेश अग्रवाल, मंजू लोधा, श्याम सिंघानिया, इवांका दास, नैतिक नागदा और मितेश मेहता भी अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
इस ब्यूटी पेजेंट को डॉ मिक्की मेहता, ओजस रजनी, दैवता पाटिल, सलीम असगर अली, उषा छेड़ा, अनुषा श्रीनिवासन अय्यर और एकता जैन ने जज किया।

पेजेंट के विजेताओं में शामिल हैं :

  1. हिमानी भानुशाली (विजेता)
  2. देवांगना चैहान (फर्स्ट रनर अप)
  3. चेरिल डीश्मेलो (2 रनर अप)

विवाहित महिला वर्ग में 3 विजेता रहीं :

  1. रीना बिरजे – विजेता
  2. महालक्ष्मी कृष्णन (प्रथम रनर अप)
  3. पूर्वी गाडा (2दक रनर अप)

स्पेशली एबल्ड संजना फेरवानी को एक विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

इंडिया ब्रेनी ब्यूटी एक ऐसा शो है जहां उम्र, वजन, ऊंचाई, भाषा या रंग कोई मायने नहीं रखते। यह आपके अंदर के टैलेंट, कॉन्फिडेंस और पोटेंशियल के बारे में है। सीजन 2 का आयोजन फ्लोरियन फाउंडेशन के सहयोग से हुआ था। आयोजन का फोकस महिला सशक्तिकरण और एलजीबीटीक्यू समुदाय को सपोर्ट करने पर था।

इंडिया ब्रेनी ब्यूटी हर महिला को आगे आने के लिए प्रेरित करती है और रैंप पर चलने के अपने सपनों को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाती है और 2021 में एक अच्छे कारण के साथ एक सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने को महिलाओं को प्रेरित करती है।

ष्अपने आप पर यकीन रखो। आप अपनी सोच से अधिक प्रतिभाशाली हैं, जितना आप जानती हैं, उससे कहीं अधिक प्रतिभाशाली हैं और आप अपनी कल्पना से कहीं अधिक सक्षम हैं।” यह पेजेंट आपको विश्वास दिलाता है कि आपको दूसरों को यह बताने नहीं देना चाहिए कि आप क्या नहीं कर सकते हैं। दूसरों की सीमाओं को आप पर हावी न होने दें। यदि आप अपने आप पर शक करना छोड़ सकते हैं और अपने आप पर विश्वास कर सकते हैं, तो आप वह सब हासिल कर सकते हैं जो आपने कभी नहीं सोचा था।” अर्चना जैन ने यह कहा।

इंडिया ब्रेनी ब्यूटी पेजेंट श्रेय ज्वेल्स, एलिगेंट मार्बल्स और बियॉन्ड रेड ओशियन कंसल्टेंसी द्वारा प्रायोजित किया गया, यह शो महिला सशक्तिकरण के कॉज का समर्थन करता है। इस ग्लैमरस दुनिया में खुद को एक्सप्लोर करने का समय आ गया है। सेंट रेगिस होटल मुंबई में तीन दिनों तक सभी फाइनलिस्ट को फैशन इंडस्ट्री के 17 विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *