मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मनाने वाले हैं

टेलीविजन की सबसे चहेती जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की शादी को अब दो साल पूरे होने वाले हैं। यह जोड़ी कल अपने साथ के एक साल और पूरे होने का जश्न मनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। उनकी शादी की सालगिरह के कारण यह दिन खास है। और हमें पता है कि यह सेलिब्रेशन कहां होने वाला है।
हमने सुना है कि यह जोड़ी अपनी शादी की सालगिरह सबसे रोमांटिक जगह पर मनाने वाली हैं। वे लोग मालदीव के समुद्र तटों पर पहुंचने वाले हैं। यह शानदार डेस्टिनेशन कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इन कलाकारों को भी अपने व्यस्त कार्यक्रम से दुनिया घूमने और प्रकृति के बीच थोड़ा वक्त बिताने की जरूरत होती है।
‘ये है मोहब्बतें’ की शूटिंग में दिव्यांका काफी व्यस्त रहती हैं, वहीं विवेक दाहिया ‘कयामत की रात’ में व्यस्त हैं। इन दोनों ने छुट्टी के लिये वक्त निकाला है।
अरे, वाह! ये कितनी अच्छी बात है ना?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *