व्यापार

गोदरेज एंड बॉयस की उत्तर-भारत के बाजार में बढ़ी पैठ, लॉजिस्टिक मटेरियल हैडलिंग बिजनेस में 26% का योगदान

दिल्ली। गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस, चंडीगढ़ क्षेत्र पर विशेष ध्यान के साथ उत्तर भारत में तेजी के साथ अपने मौजूदगी और बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है। गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग की चंडीगढ़ ब्रांच जम्मू और कश्मीर, लेह और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों को कवर करते हुए तेजी से तरक्की कर रही है। वित्त वर्ष 2022 से 15% से अधिक की मजबूत सीएजीआर के साथ चंडीगढ़ ब्रांच वित्त वर्ष 2024 में 50 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व हासिल करने के लिए तैयार है।
गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग के लिए उत्तर—भारत में चंडीगढ़ ब्रांच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कुल एमएचई व्यवसाय में 6-7% का योगदान देती है, वहीं नॉर्थ रीजन का कंपनी के व्यवसाय में 26% योगदान है। हाल ही, गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग ने लुधियाना में एक अत्याधुनिक डीलरशिप खोलने की घोषणा की, जिसका प्रतिनिधित्व कंपनी के विश्वसनीय भागीदार वीरेन इंजीनियर्स कर रही है। स्टोरेज फैसेलिटी डालने के इच्छुक बिजनेस के लिए लुधियाना एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है।
उत्तर-भारत ने खाद्य प्रसंस्करण, ऑटो-सहायक, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, पशु चारा और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित किया है। गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग इन कंपनियों के साथ स्वदेशी इंट्रालॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने के लिए काम कर रही है ताकि मटेरियल को संभालने की इंट्रालॉजिस्टिक्स की टोटल लागत को कम करने के लिए कुशल और उत्पादक समाधानों देकर उनकी मदद की जा सके। टाटा स्टील, जिंदल स्टील और टैफे जैसी कंपनियां भी निवेश कर रही हैं।
गोदरेज एंड बॉयस में गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बिजनेस हेड अनिल लिंगायत के अनुसार, ‘तेज औद्योगिक विस्तार और विकास के कारण उत्तर—भारत हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है। ई-कॉमर्स और रिटेल वेयरहाउसिंग पर बढ़ते फोकस के साथ गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग नॉर्थ रीजन की उभरती जरूरतों को अच्छी तरह भांप चुकी है। हम बाजार की इन बदलती जरूरतों को पूरा करने नवीन और टिकाऊ समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उत्तर भारत में मजबूत उपस्थिति और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ, हम मटेरियल हैडलिंग मैनेजमेंट उद्योग में लगातार सफलता हासिल करने और आगे बढ़ते रहने के लिए तैयार हैं।’
हाल के वर्षों में अपनी कम परिचालन लागत और सस्टेनेबिलिटी के लिए उद्योग की प्रतिबद्धता से प्रेरित इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट की ओर बढ़ने के रणनीतिक निर्णय ने नार्थ रीजन में मटेरियल हैडलिंग उपकरणों की मांग को और बढ़ा दिया है। कंपनी अब इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट के घरेलू निर्माताओं के बीच 60% से अधिक बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर रही है, जिससे यह इस क्षेत्र में प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित हो गई है।
उत्तरी क्षेत्र में गोदरेज की सफलता न केवल उसके गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के कारण है, बल्कि बिक्री के बाद सेवा सहायता लिए उसकी अटूट प्रतिबद्धता के कारण भी है, जो मटेरियल हैंडलिंग उद्योग का एक महत्वपूर्ण पहलू है। ब्रांच की स्थानीय उपस्थिति लुधियाना, बद्दी (हिमाचल प्रदेश), जम्मू में डीलर कार्यालयों और श्रीनगर में एक रेजिडेंट टीम तक फैली हुई है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू क्षेत्र में 200 से अधिक कंपनियों का निवेश देखा गया है। लोकल कंट्रोल्ड एटमोस्टफेयर (सीए) एपल स्टोरेज उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिजनेस ने वित्त वर्ष 2025 तक श्रीनगर में एक कार्यालय विकसित करने की योजना बनाई है, जहां गोदरेज की पहले से ही मजबूत उपस्थिति है।
उत्तर भारत के औद्योगिक विकास के प्रति गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग का समर्पण इस क्षेत्र को भारत के विनिर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण है। उन्नत मटेरियल हैडलिंग प्रोडक्ट की एक रेंज के साथ गोदरेज एंड बॉयस भारतीय ग्राहकों के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी को सस्ते में सुलभ करवाने में हमेशा सबसे आगे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *