व्यापार

गोल्ड ज्वेलरी का निर्यात 2020 की तुलना में 50% बढ़कर 2021 में 8807.50 मिलियन डॉलर हुआ

मुंबई। भारतीय रत्न तथा आभूषण उद्योग महामारीके बाद से गोल्ड ज्वेलरी (प्लेन और स्टेड गोल्ड ज्वेलरी) के निर्यात व घरेलू बिक्री मेंवृद्दि देख रहा है। वर्ष 2021 में, गोल्ड ज्वेलरी के निर्यात में 49.88% से 8807.50 मिलियन दर्ज किया गया जो साल 2020 में 5876.39 मिलियन था।

टेबल 1- गोल्ड ज्वेलरी का निर्यात (US$ मिलियन)

कमोडिटीजनवरी- दिसंबर 2019जनवरी- दिसंबर 20202019 की तुलना में 2020 में प्रतिशत वृद्धिजनवरी- दिसंबर 2021
2020 की तुलना में 2021 में प्रतिशत वृद्धि
गोल्ड ज्वेलरी12306.665876.39-52.258807.5049.88
प्लेन गोल्ड ज्वेलरी8906.483368.13-62.183728.6610.7
स्टेड गोल्ड ज्वेलरी3400.182508.26-26.235078.83102.48

जीजेईपीसी के अध्यक्ष कॉलिन शाह ने कहा कि, “हम गोल्ड के आयात/ निर्यात में सुधार देख रहे हैं, जो महामारी के कारण प्रभावित हुयी थी। साल 2020 में गोल्ड आयात करने वाले प्रमुख देशों में प्रतिबंध होने के कारण, पीले धातु की सप्लाई में कमी आयी जिसके परिणामस्वरूप देश के ज्वेलरी मैन्युफैक्चर्स द्वारा डी-स्टोकिंग की गयी। साल 2021 में विभिन्न देशों में प्रतिबंधों में ढ़िलाई आने के बाद, गोल्ड ज्वेलरी की बाधित सप्लाई एक बार फिर से सही ट्रैक पर आने लगी और भारत में ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स एक बार फिर से अपना खाली स्टोक भर सकते हैं।”
इसके साथ ही, साल 2021 में भारत ने 1,067.72 टन गोल्ड आयात किया जो साल 2020 में सिर्फ 430.11 टन था।

Table – 2. Imports Of Gold From Top 5 Sourcing Partners (Tonnes)

देश201920202021% वृद्धि (2019कीतुलना में 2021 में)
टनटनटन
स्विट्ज़रलैंड354.58164.92469.5532.42
यूएई74.3342.46120.1661.66
दक्षिण अफ्रीका36.0523.9771.6898.83
गिनी5.6214.9358.72944.84
पेरू48.5629.1149.531.99
अन्य317.24154.72298.08-6.04
कुल836.38430.111,067.7227.66

कॉलिन शाह ने आने कहा कि “साल 2021 में 1067 टन सोने के आयात का मुख्य कारण है उसके पिछले साल महामारी के कारण गोल्ड के आयात में 430.11 टन तक आयी गिरावट। पिछले एक दशक में भारत में गोल्ड का आयात एक साल के पहले के आंकड़े के करीब आ गया है। उदाहरण के लिए 2021 में आय़ात किए गए गोल्ड की मात्रा 2015 के 1047 टन और 2017 के 1032टन के बराबर है। ”

महीने वार गोल्ड का आयात

भारत का औसतन गोल्ड ज्वेलरी का आयात अप्रैल 2021 – फरवरी 2022 में 76.57 टन था, जो अप्रैल 2017- फरवरी 2018 में 79.73 टन, अप्रैल 2018- फरवरी 2019 में 80.86 टन औऱ अप्रैल 2019- फरवरी 2020 में 62.88 टन के औसतन गोल्ड ज्लेलरी आयात के समतुल्य है।
अप्रैल 2021- फरवरी 2022 में कुल गोल्ड का आयात 842.28 टन था, जो समान अवधि के सामान्य आय़ात से कम है जो 690 से 890 टन के बीच में है।
अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 में गोल्ड ज्वेलरी का औसतन आयात $4.095 बिलियन दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है, जिसका कारण है पिछले साल गोल्ड की बढ़ी हुयी कीमतें औऱ लाभहीन एक्सचेंज रेट।
कुल मिलाकर, 2017-2018,2018-2019 और 2019-2020 से पिछले तीन तीन सामान्य वर्षों में समान अवधि के दौरान मात्रा औऱ मूल्य के संदर्भ में गोल्ड के औसत आयात में जनवरी और फरवरी 2022 में बहुत अधिक परिवर्तन नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *