व्यापार

टिकटॉक के जाने से भारतीय कंपनियों को हो रहा खूब फायदा, रोपोसो के तेजी से बढ़े यूजर

नई दिल्ली। चीनी एप टिकटॉक पर बैन लगना भारतीय कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। क्योंकि ऐसा करने से शॉर्ट विडियो का मार्केट खुल गया है। जिसमें लगातार भारतीय कंपनियां अपना हाथ आजमा रही है और उन्हें इसका जमकर फायदा भी हो रहा है। लोग मेड इम इंडिया शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप्स को खूब पसंद कर रहे हैं। रोपोसो और शेयर चैट जैसी कंपनियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। सेंसर टॉवर के डेटा के अनुसार 29 जून से 8 जुलाई के बीच शेयर चैट के डाउनलोड में 257 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रोपोसो इस बीच 82 प्रतिशत ज्यादा डाउनलोड किया गया। लगाता दोनों एप्स के डाउनलोड बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं अब इन एप्स पर फेमस लोग भी आने लगे हैं। जिसके कारण दोनों एप्स की मांग अब तेजी से बढ़ रही है। रोपोसो काफी लंबे समय से भारत में फेमस था, लेकिन टिकटॉक के कारण इसे उतना इस्तेमाल नहीं किया जाता था. लेकिन टिकटॉक पर बैन लगने के बाद इसके यूरजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 19 जून से 28 जून के बीच रोपोसो को भारत में 49 लाख स्मार्टफोन्स पर डाउनलोड किया गया था, लेकिन 29 जून से 8 जुलाई के बीच यह 82 प्रतिशत बढ़कर 89 लाख डाउनलोड हो गया। इन आंकड़ों के आधार पर रोपोसो का दावा है कि भारत में अब उसके 6.5 करोड़ यूजर हो गए हैं। रोपोसो के डाउनलोड बढ़ाने का एक कारण ये भी है कि वो मेड इन इंडिया एप है। इस समय लोग चीनी एप्स और सामानों का जमकर विरोध कर रहे हैं। साथ ही मेड इन इंडिया को खूब बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके कारण भारतीय कंपनियों को फायदा पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *