व्यापार

जोयआलुक्कास पेश करते हैं ‘सीता कल्याणम’, दिव्य प्यार से प्रेरित शानदार ब्राइडल कलेक्शन

नई दिल्ली। दुनिया के पसंदीदा ज्वेलर, जोयआलुक्कास, हर तरह के अवसर और हर तरह के ज्वेलरी प्रशंसक के लिए सदाबहार ज्वेलरी बनाने के लिए दुनिया भर में सुविख्यात हैं. यह ब्रांड अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और सुंदर शैलियों के अनुपम बोध के लिए जाना जाता है। परंपरा और रुझान के बीच संतुलन बनाने की कला इनसे बेहतर और कोई नहीं जानता है।
जोयआलुक्कास की ये नई पेशकश पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी की शाश्वत सुंदरता का सबसे उत्तम नमूना है। सीता कल्याणम ब्राइडल कलेक्शन, रामायण महाकाव्य में दर्शाए गए प्रेम और आस्था के अटूट बंधन को समर्पित किया गया है। भगवान श्री राम और देवी सीता के दिव्य बंधन को इस कलेक्शन के माध्यम से गौरवांवित किया गया है।
सीता कल्याणम ब्राइडल कलेक्शन में बारीकी से तैयार किए गए सुंदर आभूषण पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी के बारीक पहलुओं को बहुत खूबी से दर्शाते हैं। इसके हर आलीशान पीस को दुल्हन के जोड़े का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कुशल कारिगरों द्वारा तैयार किया गया सीता कल्याणम ब्राइडल कलेक्शन उत्तम फिनिश के लिए विस्तृत कारिगरी और अचूक सावधानी का नमूना है।
लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए जोयआलुक्कास समूह के चेयरमैन और एमडी, श्री जोय आलुक्कास ने बताया कि, “सीता कल्याणम ब्राइडल कलेक्शन के माध्यम से हम विश्व की सर्वोत्तम जोड़ियों में से एक के दिव्य बंधन को गौरवांवित कर रहे हैं। इस अनूठे कलेक्शन को आज की आधुनिक दुल्हन के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पारंपरिक भारतीय मूल्यों का सम्मान करती है। जोयआलुक्कास में हम हमेशा से ही ऐसी ज्वेलरी बनाने का प्रयास करते हैं जो कि उच्च शैली और उत्कृष्ट मूल्यों का प्रतीक हो। सीता कल्याणम ब्राइडल कलेक्शन भी इसी दर्शन से प्रेरित है और जिसके कारण ही हम दुनिया के पसंदीदा ज्वेलर बन पाए हैं।”
सीता कल्याणम ब्राइडल कलेक्शन भारत में जोयआलुक्कास के सभी शोरूमों में उप्लब्ध कराया जाएगा। इस रेंज के माध्यम से दुल्हनें अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीद सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *