व्यापार

श्री नादिर गोदरेज को मिला ’वर्ष के सबसे सम्मानित भारतीय उद्योगपति’ का सम्मान

नई दिल्ली। श्री नादिर गोदरेज को हुरुन इंडिया द्वारा ‘वर्ष के सबसे सम्मानित भारतीय उद्योगपति’ (मोस्ट रेस्पेक्टेड इंडियन इंडस्ट्रियलिस्ट ऑफ द ईयर) अवार्ड से सम्मानित किया गया। व्यवसाय के माध्यम से भारत के लिए नवीन उत्पाद और समाधान पेश करके देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
हुरुन इंडिया का वार्षिक ‘मोस्ट रेस्पेक्टेड एंट्रेप्रिन्योर्स डिनर’ भारतीय व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न पीढ़ियों और अवधियों के समान सोच वाले उद्यमियों और लीडर्स के विचारों के वैविध्य के संगम के सांध्य-जश्न के रूप में आयोजित किया गया था। भारत के कुछ प्रमुख उद्यमियों द्वारा इंडिया इंक में उनकी यात्रा और योगदान की खुशी मनाई गई और सम्मान समारोह के जरिए इसे उजागर किया गया।
श्री गोदरेज ने इस सम्मान की सराहना करते हुए कहा, “हुरुन इंडिया से यह प्रतिष्ठित सम्मान पाना वास्तव में गौरव की बात है। मेरा मानना है कि गोदरेज का यह सौभाग्य रहा है कि हम अपने अभिनव उत्पादों और समाधानों के जरिए अपने देश की सेवा करते हुए हमारे राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। देश को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाने या स्थायित्वपूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए कृषि-समाधान प्रदान करने से लेकर, समूह के विभिन्न व्यवसायों ने लगातार खुद को भारत की आकांक्षाओं के साथ जोड़ा है। दशकों से हमारा काम भारत के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रकट करता है और हम अपने राष्ट्र के लिए सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद करने हेतु हरदम कुछ नया करने के लिए अपना प्रयास जारी रखेंगे। मैं इस सम्मान के लिए भारत के अपने 750 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं, गोदरेज के अपने सहयोगियों और हुरुन इंडिया को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *