हलचल

अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को जिला कलेक्टर ने 7.69 करोड़ रूपये की सहायता राशि प्रदान

-डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा
कोटा जिले में गत् दिनों आई अतिवृष्टि/बाढ़ से प्रभावित परिवारों के 9 हजार 749 प्रकरणों में राज्य सरकार द्वारा 7 करोड़ 69 लाख 18 हजार 700 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत कर प्रभावित नागरिकों के बैंक खातों में सीधी जमा कराई गई है।
जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि जिले में जनहानि के 6 प्रकरणों में 24 लाख रूपये तथा 8 घायलों को 16 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त आवासों के 1 हजार 88 प्रकरणों में 7 करोड़ 2 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। कपड़े, बर्तन इत्यादि नुकसान के 3 हजार 469 प्रकरणों में 66 लाख 29 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि तहसील लाड़पुरा में 1 हजार 69 प्रकरणों में 42 लाख 5 हजार 100 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिनमें पूर्ण क्षतिग्रस्त 15 पक्के आवासों के लिए 13 लाख 43 हजार 400 रूपये, पूर्ण क्षतिग्रस्त 5 कच्चे आवासों के लिए 2 लाख 85 हजार 100 रूपये, आंशिक क्षतिग्रस्त 85 पक्के आवासों के लिए 4 लाख 42 हजार तथा 161 कच्चे आवासों के लिए 5 लाख 15 हजार 200 रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के क्षतिग्रस्त 217 कपड़ों के प्रकरणों में 3 लाख 90 हजार 600 रूपये तथा 598 बर्तनों के प्रकरणों में, 11 लाख 96 हजार एवं 8 झोंपड़ियों के लिए 32 हजार 800 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इसी प्रकार तहसील रामगंजमण्डी क्षेत्र में आंशिक क्षतिग्रस्त 10 आवासों के लिए 38 हजार रूपये की राशि प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में जमा कराई गई है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार तहसील सांगोद में 2 हजार 593 प्रकरणों में 1 करोड़ 15 लाख 82 हजार 600 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिनमें 11 पूर्ण क्षतिग्रस्त कच्चे आवासों के लिए 9 लाख 10 हजार 600 रूपये, अत्यधिक क्षतिग्रस्त 7 पक्के आवासों के लिए 3 लाख 85 हजार 600 रूपये, 69 कच्चे आवासों के लिए 35 लाख 33 हजार रूपये, 73 आंशिक क्षतिग्रस्त पक्के आवासों के लिए 3 लाख 79 हजार 600 रूपये, 1323 कच्चे आवासों के लिए 42 लाख 33 हजार 600 रूपये की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त परिवारों के 547 कपड़ों के प्रकरण में 9 लाख 84 हजार 600 रूपये, 547 बर्तनों के प्रकरण में 10 लाख 94 हजार रूपये, 14 झोंपड़ियों के लिए 57 हजार 400 रूपये, दो केटलशेड के लिए 4 हजार 200 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि तहसील दीगोद में 528 प्रकरणों में कुल 17 लाख 97 हजार 500 की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिनमें अत्यधिक क्षतिग्रस्त एक पक्के आवास के लिए 95 हजार 100 रूपये, 8 आंशिक क्षतिग्रस्त पक्के आवास के लिए 41 हजार 600 रूपये, 519 कच्चे आवासों के लिए 16 लाख 60 हजार 800 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इसी प्रकार तहसील कनवास में 422 प्रकरणों में कुल 14 लाख 20 हजार 400 की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिनमें 35 आंशिक क्षतिग्रस्त पक्के आवासों के लिए 1 लाख 82 हजार रूपये, 387 कच्चे आवासों के लिए 12 लाख 38 हजार 400 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
जिला कलक्टर ने बताया कि तहसील पीपल्दा में 5 हजार 127 प्रकरणों में 5 करोड़ 78 लाख 75 हजार 100 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिनमें पूर्ण क्षतिग्रस्त सात पक्के आवासों के लिए 6 लाख 65 हजार 700 रूपये, 286 कच्चे आवासों के लिए 2 करोड़ 71 लाख 98 हजार 600 रूपये, 23 अत्यधिक क्षतिग्रस्त पक्के आवासों के लिए 21 लाख 87 हजार 300 रूपये, 154 कच्चे आवासों के लिए 1 करोड़ 46 लाख 45 हजार 400 रूपये, 173 आंशिक क्षतिग्रस्त पक्के आवासों के लिए 8 लाख 99 हजार 600 रूपये, 2 हजार 838 कच्चे आवासों के लिए 90 लाख 81 हजार 600 रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के 780 कपड़ों के प्रकरण में 14 लाख 4 हजार, 780 बर्तनों के प्रकरण में 15 लाख 60 हजार रूपये, दो झोंपड़ियों के 8 हजार 200 रूपये, 107 केटलशेड के लिए 2 लाख 24 हजार 700 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

  • खाते में राशि नहीं आने पर जानकारी दे सकेंगे-

जिला कलेक्टर ने बताया कि बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में सहायता राशि नहीं पहुंचने पर संबंधित तहसील कार्यालय में इसकी सूचना दे सकेंगे। जिससे कारणों का पता लगाकर समस्या का निराकरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवार अपने बैंक खाते एवं आईएफसी कोड की जानकारी लेकर संबंधित पटवारी अथवा तहसीलदार को सूचित कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *