शिक्षा

युवा संगीतकारों के लिए सिटी-एनसीपीए छात्रवृत्ति 2022-23 (हिंदुस्तानी संगीत)

दिल्ली। हिंदुस्तानी संगीत (गायन – खयाल / ध्रुपद, वाद्य – बांसुरी, हारमोनियम, वायलिन, सितार, सरोद आदि) में अग्रिम प्रशिक्षण में छात्रवृत्ति के लिए छात्रों से आवेदन (बायो-डाटा) आमंत्रित किए जाते हैं। छात्रवृत्ति में एक वर्ष तक (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) 10,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। अपना आवेदन (संगीत शिक्षा पर बायो-डाटा) 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले indianmusicscholarships@ncpamumbai.com पर मेल कीजिए। छांटे गए अभ्यर्थियों का ऑडिशन वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिये फरवरी 2022 में लिया जाएगा।
आवेदन में अभ्यर्थी के नाम, जन्मतिथि, पते, फोन नंबर/वैकल्पिक फोन नंबर, व्यावसायिक योग्यता, ईमेल आईडी, संगीत गुरुओं, प्रशिक्षण के कुल वर्षों और उपलब्धियों / पुरस्कारों / छात्रवृत्तियों एवं प्रस्तुतियों का पूरा विवरण तथा अन्य उल्लेखनीय विवरण होना आवश्यक है। कृपया प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां / संगीत प्रस्तुतियों की ऑडियो अथवा वीडियो क्लिप नहीं भेजें। बायो-डाटा में सभी विवरण को सूची के रूप में देना पर्याप्त होगा। छांटे गए अभ्यर्थियों को ईमेल अथवा टेलीफोन के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।
फोन नंबर- 8591064547 (सोमवार से शुक्रवार प्रातः 10ः30 से सायं 5ः30 तक)

पात्रता एवं सामान्य निर्देश :

  • अभ्यर्थी के बायो-डाटा को इस छात्रवृत्ति के लिए उसका आवेदन माना जाएगा। अलग से कोई फॉर्म नहीं भरना है।

आयु सीमा –

  • खयाल और वाद्य यंत्र के लिए – 18 से 30 वर्ष आयु (1 मार्च 2022 को)
  • ध्रुपद के लिए – 18 से 35 वर्ष (1 मार्च 2022 को)
  • अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान संगीत के क्षेत्र में कोई अन्य छात्रवृत्ति/अनुदान पाने वाले अभ्यर्थी इसके पात्र नहीं हैं।
  • किसी कंपनी में पूर्णकालिक अथवा अंशकालिक पेशेवर के रूप में काम करने वाले आवेदन न करें।
  • आकाशवाणी में ‘ए’ ग्रेड वाले संगीतकार समेत पेशेवर संगीतकार पात्र नहीं हैं।
  • कूरियर से मिले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऊपर दिए गए ईमेल आईडी पर आए आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।
  • केवल भारतीय नागरिक आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • 31 दिसंबर, 2021 के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • एनसीपीए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *