शिक्षा

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के डायरेक्टर गौरव गुप्ता सहित शिक्षा के क्षेत्र 27 विभूतियां सम्मानित

दिल्ली। अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के तत्वावधान में कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एस राधाकृष्णन की 132वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 35वें डॉ. एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क सम्मान अर्पण समारोह का आयोजन किया गया। संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स एवं अध्यक्ष प्रेम सिंघानिया के अनुसार विश्वविख्यात मूर्तिकार पद्मभूषण श्री राम वंजी सुतार सहित कला, शिक्षा, चिकित्सा, मीडिया, कला एवं संस्कृति, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और नृत्य के क्षेत्र में देश की 27 लब्ध-प्रतिष्ठित विभूतियों को मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण राम वंजी सुतार ने अपने करकमलों से।
35वें डॉ. एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क सम्मान-2019 से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख गणमान्य विभूतियों में प्रमुख हैं – सुप्रसिद्ध मूर्तिकार स्टेच्यू आफ यूनिटी के निर्माता पद्मभूषण राम वंजी सुतार जिन्हें ऐमबैसी आफ ग्रीस के राजनयिक ईमैन्युअल मारकिनोस ने सम्मानित किया। अन्य सभी को श्री राम सुतार एवं एंमबैसी आफ स्विटजरलैंड के सैक्रेटरी ऐलन चीजा ने सम्मानित किया। पद्मश्री श्री बिमान बिहारी दास, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार एवं चेयरमैन आईफैक्स, पद्मश्री गीता चंद्रन, सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं संस्थापिका नाट्य वृक्ष, सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक श्री चेतन जोशी, ऑर्ट क्ययूरेटर श्री उमेश सोईन, नेशनल बेस्ट फाईन आर्ट इंस्टीट्यूट अवार्ड से नवाजे गये रूपचंद इंस्टीट्यूट आफ फाईन आर्ट, अशोक विहार के प्रबंध.निदेशक चित्रकार रुपचंद, संगीत के क्षेत्र में बेस्ट म्यूजिशियन, डीएवी पब्लिक स्कूल अशोक विहार के एच.ओ.डी म्यूजिक श्री सुरेंद्र कांत शर्मा, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. के.एस आंनंद, पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोकसभा टीवी के एडीटर इन चीफ कम सीईओ डॉ. आशीष जोशी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व निदेशक, प्रिंट एंड इलैक्ट्रॉनिक एवं वर्तमान में सीनियर साइंस कम्युनिकेटर डॉ. कुलपति शर्मा।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नार्थ दिल्ली के डीएवी पब्लिक स्कूल अशोक विहार की प्रिंसिपल कुसुम भारद्वाज, पूर्वी दिल्ली के एस.एल.एस डीएवी पब्लिक स्कूल मौसम विहार की प्रिंसिपल वंदना कपूर, बाल भारती पब्लिक स्कूल, गंगाराम मार्ग की सहायक शिक्षिका हिंदी ऋतु शर्मा को सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के सैट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर जॉन वर्गीज, मिरांडा हाउस की प्रिंसिपल प्रोफेसर बिजया लक्ष्मी नंदा, रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार खन्ना, एपेक्स पब्लिक स्कूल संतनगर बुराडी के प्रिंसिपल डैरिक रिचर्ड ब्रेंडिश, एशियन पब्लिक स्कूल, मीरदर्द रोड की प्रिंसिपल सनोबर खानम, माडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका के चेयरमेन श्री भोला नाथ निगम, दिल्ली पब्लिक स्कूल.रुद्रपुर के डायरेक्टर श्री गौरव गुप्ता सहित शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों में प्रमुख हैंरू श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, अभिनव पब्लिक स्कूल पीतमपुरा, गीतिका नैय्यर, बास्को पब्लिक स्कूल, सुंदर विहार, अनुश्री घई, सैंट मार्क्स स्कूल जनकपुरी, सुतापा गोस्वामी, नियो ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, द्वारका, लविना अरोडा, डीएवी पब्लिक स्कूल अशोक विहार, चारु प्रभाकर, अनिता गंगल, एस.एल. एस डीएवी पब्लिक स्कूल, मौसम विहार प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *