शिक्षा

नवनीत एज्युकेशन की ओर से बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देने वाले प्रकाशन

मुंबई। नवनीत एज्युकेशन की शैक्षिक सामग्री ने बच्चों तथा पालकों के मन में स्थायी स्थान बना लिया है। शालेय पाठ्यक्रम से संलग्न पुस्तकों के साथ विशेषकर बच्चों के लिए ही ‘नवनीत’ द्वारा प्रकाशित नवीन और विचारोत्तेजक पुस्तकों को भी अच्छा समर्थन प्राप्त होता है। चित्र बनाना, चित्र में रंग भरना, शब्द पहेली हल करना, कहानी की पुस्तकें पढना आदि उपक्रमों मे बच्चे प्रसन्नतापूर्वक लीन हो जाते हैं। ये उपक्रम बच्चों को उनके नियमित कार्यक्रम से थोडा विश्राम देते हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग भी करते हैं।
नवनीत का बालसाहित्य विभाग कृतिपुस्तिका, चित्रकला की पुस्तक, अन्य पूरक शैक्षिक सामग्री द्वारा बच्चों के साथ-साथ पालकों की कृतियुक्त अध्ययन की प्रत्येक आवश्यकता पूर्ण करने का प्रयत्न कर रही हैं। नवनीत द्वारा हाल ही में प्रकाशित कलर क्लब, वॉटर वंडर, फन वुइथ एक्टीवटी जैसी पुस्तकों में धमाल, मौजमस्ती, जादू आदि का समावेश किया गया हैं। बच्चों को भेटस्वरूप में देने के लिए यह एक उत्तम विकल्प है।

कलर क्लब (आयु समूह ६़ तथा ८़) : बच्चों को अंतरिक्ष की राजकन्याओं वैचारिक विश्व की यात्रा करानेवाली यह मालिका है। बच्चों को अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग इन चित्रों को रँगना है। बच्चों के लिए विशेष आकर्षण यानी प्रत्येक पुस्तक में लड़कों तथा लडकियों के लिए टैटू के स्टीकर हैं। दी गई सूचना के अनुसार उनका उपयोग करके बच्चे मनपसंद टैटू बना सकते हैं। इस मालिका में चार पुस्तके हैं रू स्पेस एडवेंचर, फार अवे इन द मिल्की वे, पैलेस ऑफ प्रिंसेस तथा द रायल किंग्डम।

वाटर वंडर (आयु समूह ४़) : ‘ब्रश तथा पानी का उपयोग करके चित्र रँगे’ इस प्रकार की जदुई संकल्पना इस पुस्तक की है। इस पुस्तक में दिए गए चित्र बच्चे ब्रश की सहायता से पानी से रँगना है और वह अच्छी तरह से रंग जाएगी। जादू देखकर बच्चे निश्चित रूप से खुश हा जाएँगे।

फन वुईथ एक्टिवटी (४़) : ५ कृतिपुस्तिकाओं की यह मालिका है। बच्चों के कल्पना-विचार-आकलन क्षमता को बढ़ावा देनेवाली ये पुस्तकें हैं। बिंदुओं को मिलाकर चित्र तैयार करो तथा उसे रँगो, जोडियाँ मिलाओ, शब्द पहेली, चित्र पहेली, अंतर पहचानो इस प्रकार बुद्धि को गति (बढ़ावा) देने वाली शालेय शिक्षा के पूरक उपक्रमों में बच्चें भाषा, गणित, चित्रकला अनजाने ही सीखेंगे।
नवनीत एज्युकेशन के संचालक शैलेंद्र गाला के अनुसार, ‘‘बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उनके अन्य शौक, पसंदगीध्नापसंदगी पर ध्यान देने पर हमेशा जोर रहता है। इसीलिए शैक्षिक पुस्तकों के साथ ही बच्चों की क्रियाशीलता को भी बल मिले, इसलिए चित्रकला, शब्दपहेली, मजेदार कहानियाँ, फैशन आदि पर भी पुस्तकें हम प्रकाशित करते रहते हैं। जल्दी ही ऐसी कुछ अनोखी तथा बच्चों को पसंद आएँ ऐसे कुछ प्रकाशन नवनीत लानेवाले हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *