मनोरंजन

इस साल भी कांस के रेड कार्पेट पर छाई रही दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी सकारात्मक ऊर्जा और अपनी दमदार पर्सनालिटी से हर किसी का मन मोह लेती है और जब बात रेड कार्पेट की हो तो दीपिका को मात देना नामुमकिन सा होता है। दीपिका का रेड कार्पेट लुक हमेशा स्टाइलिश और क्लासी होता है और ये ही वजह उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके इस लुक का इंतजार करते है।
ऐसा ही इंतजार कांस के रेड कार्पेट लुक का किया जा रहा था। जहाँ पिछले साल दीपिका ने गहरे हरे रंग के केप गाउन के साथ कांस के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई थी, वही इस साल दीपिका पादुकोण स्किन रंग के लेस वाले केप गाउन में कांस की रोशनी में चार चांद लगाते हुए नजर आई। रेड कार्पेट के बाद होने वाली पार्टी में दीपिका फ्लोरल प्रिंट वाले केप गाउन में नजर आई जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
कुल मिलाकर, कांस का यह साल भी बॉलीवुड की रानी दीपिका पादुकोण के नाम रहा, जहाँ दीपिका का सुपर क्लासी स्टाइल स्टेटमेंट एक बार फिर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहा। दीपिका का कांस का रेड कार्पेट लुक उनके प्रशंसकों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है जिसकी गवाही सोशल मीडिया खुद अपनी जुबानी बयां कर रहा है जहाँ हर कोई दीपिका की वाहवाही करते हुए नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *