42 वर्षों बाद एक बार फिर बड़े परदे पर देखने को मिलेगी ‘लैला मजनू’ की प्रेम कहानी
‘लैला मजनू’ की कहानी इतिहास की सबसे पसंदीदा प्रेम कहानी में से एक है। इनके प्यार से सम्पूर्ण दुनियां वाकिफ रखती है और आज भी इनकी जोड़ी को उदारहण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लैला मजनू की प्रेम कहानी हम कई बार पढ़ चुके है और देख चुके है लेकिन अब 42 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर इस प्रेम कहानी के रंग में डूबने के लिए तैयार हो जाइए।
टीवी, फिल्म और डिजिटल दुनिया मे अपना जादू चला चुकी एकता कपूर और बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक इम्तियाज अली ‘लैला मजनू’ की कहानी एक बार फिर दर्शको के सामने पेश करने के लिए तैयार है। यह इतिहासिक प्रेम कहानी लगभग 42 वर्षों के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश की जनता से रू-ब-रू होगी। एकता कपूर और इम्तियाज अली अपनी फिल्म के जरिये ‘लैला मजनू’ की प्रेम कहानी को एक बार फिर जीवित करने की कोशिश करेंगे जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा