मनोरंजन

83 की हुईं आशा भोंसले

सिनेमा जगत की महान गायिका आशा भोंसले 83 साल की हो गई है। उनकी मीठी और सुरीली आवाज़ का हर कोई दिवाना है। आशा ने अपने सिंगिग करियर की शुरुआत सिर्फ 10 साल की उम्र में की थी। साल 1943 में आशा ने अपना पहला गाना ‘चला चला नव बाला’ गाया। 16 साल की उम्र में आशा ने फिल्म ‘रात की रानी’ में पहला सोलो गाना गाया। आशा भोंसले सिर्फ नौ साल की थीं, जब उनके पिता की मौत हो गई थी, इसके बाद इनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गया। आशा भोंसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण गाना शुरू किया था।
आशा ताई के नाम से जानी जाने वाली आशा भोंसले ने 14 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए, उन्होंने 12000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। साल 2011 में उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा गीत रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में भी दर्ज हो चुका है।
16 साल की उम्र में ही आशा जी ने परिवार की इच्छा के खिलाफ गणपत राव भोंसले से शादी की थी। गणपत राव की उम्र उस वक्त 31 वर्ष थी। दरअसल गणपत उस वक्त उनके पर्सनल सेक्रेटरी थे, परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर की गई ये शादी 1960 में टूट गई थी, उसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ घर वापस आ गईं। वहीं वह तीसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं। सन्ा 1980 में उन्होंने राहुल देव बर्मन यानी पंचम दा से शादी की, राहुल देव बर्मन की भी यह दूसरी शादी थी। पंचम दा उस वक्त आशा ताई से छह साल छोटे थे।
आशा ने अपने करियर की शुरुआत सिंगर के रूप में की थी वहीं वह एक्टिंग मे भी इंट्रस्टेड थी। वहीं वह एक बेहतरीन मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। साल 2013 में आशा ताई ने फिल्म माई से एक्टिंग में भी डेब्यू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *