मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता इरफान के निधन से पूरा बालीवुड शोक में डूबा

मुंबई। मशहूर अभिनेता इरफान खान के निधन पर बॉलीवुड गमगीन है और पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गयी है। इरफान खान लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मंगलवार को अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज वह अपनी इस बीमारी से जंग हार गए। बॉलीवुड फिल्म जगत ने अपने सोशल मीडिया और उद्योग के सबसे बहुमुखी अभिनेता में से एक इरफान खान को अपनी श्रद्धांजलि दी।
स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने ट्वीट किया, “बहुत गुणी अभिनेता इरफान खान जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूँ।”
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड अभिनेता ने इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, “अभी इरफान के नहीं रहने की खबर मिली। बेहद परेशान और दुखी करने वाली खबर है। एक शानदार साथी, एक शानदार टैलेंट, सिनेमा की दुनिया में बड़ा योगदान देने वाले इस दुनिया से बहुत जल्दी चले गए। बहुत खालीपन हो गया है, हाथ जोड़कर प्रार्थना और दुआ है।”
जाने माने गीतकार जावेद अख्तर ने भी इरफान खान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कि वह बहुत जल्दी चले गए। जावेद अख्तर ने कहा,“अच्छे एक्टर होते हैं लेकिन अपने जैसे एक्टर बहुत कम होते हैं। इरफान खान हमारे और आपके जैसे अभिनेता था। उनका अपना एक अंदाज था। डायलॉग बोलने का अंदाज भी बहुत अलग था। हमने एक बहुत टैलेंटेड आदमी खोया है। उनका बेवक्त जाना बहुत दुखी करने वाली खबर है। कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें देखकर लगता है कि ये सिर्फ इरफान ही कर सकते हैं।”
अभिनेता अनुपम खेर ने इरफान के निधन को हृदयविदारक और दुखद बताया। अनुपम ने ट्वीट किया, “एक प्रिय मित्र और बेहतरीन अभिनेताओं में से एक तथा एक अद्भुत इंसान इरफान खान के निधन की खबर हृदयविदारक और दुखद है, कुछ नहीं हो सकता। एक दुखद दिन। उनकी आत्मा को शांति मिले। ऊँ शांति।”
अभिनेता अक्षय कुमार ने इरफान के निधन पर दुख जताया। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “ऐसी अकथनीय खबर। हमारे समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।”
बॉलिवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार, दोस्त एवं फैंस के प्रति संवेदना व्यकत की। रवीना ने ट्विटर पर लिखा, “एक शानदार सहायक अभिनेता, एक उतकृष्ट अभिनेता और एक खूबसूरत इंसान इरफान खान को हमने आपको बहुत जल्द खो दिया! अविश्वसनीय। ऊँ शांति।”
परिणीति चोपड़ा ने कहा, “इरफान सर, आप सबसे अच्छे और शांति स्वभाव के थे। आप के साथ हर बातचीत इतनी यादगार थी। दुनिया ने सबसे प्रतिभावान अभिनेता, सबसे अच्छे इंसान और एक वास्तविक योद्धा को खो दिया है।”
अनुष्का शर्मा ने कहा, “मैं बहुत भारी मन से यह ट्वीट कर रही हूँ। एक अभूतपूर्व अभिनेता की प्रेरणा मेरे लिए उनके प्रदर्शन यादगार रही है। उन्हेांने जीने के लिए संघर्ष किया लेकिन दुख की बात आज वह हमें छोड़ कर चले गए हैं।”
अभिनेता अजय देवगन ने कहा, “इरफान खान के असमय निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्नी और बेटे के प्रति गहरी समवेदन। इरफान की आत्मा को शांति मिले।”
करण जोहर ने कहा, “उन अमिट फिल्मी यादों के लिए धन्यवाद, एक कलाकार के ओहदा बढ़ाने के लिए धन्यवाद, हमारी सिनेमा को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए धन्यवाद, हमें इरफान आपकी बहुत याद आयेगी लेकिन हमेशा हमारे जीवन में आपका आभारी रहेगा, हमारा सिनेमा, हम आपको सलाम करते हैं।”
फिल्म निर्माता शूजित सिरकार ने कहा,“मेरे प्रियमित्र इरफान। आप लड़े और लड़े और लड़े। हम हमेशा आप पर गर्व करेंगे। हम फिर मिलेंगे। सुतापा और बाबिल के प्रति समवेदना.. आपने भी लड़ाई लड़ी, सुतापा आपने इस लड़ाई में हर संभव मदद की। शांति और ऊँ शांति। इरफान खान को सलाम।”
अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा, “इरफान खान वास्तव में एक सच्चे अभिनेता थे और पर्दे पर अपना जादू बिखेरने में माहिर थे जो हमें बहुत याद आएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, “यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि आज सुबह इरफान खान का निधन हो गया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गये। वह बहुत प्रतिभावान अभिनेता थे और उन्होंने कैंसर से जंग जीतने के लिए बड़ी लडाई लड़ी। यह न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
वीर दास ने कहा, “इरफान खान एक सच्चे कलाकार थे, संभवतरू जो हमारे पास थे। देश और विश्व में हर कोई उनसे जुड़ा हुआ था। क्योंकि उनकी प्रतिभा, उनकी विनम्रता के कारण उन्होंने जो कुछ किया, उसे पूरा किया। आपकी कला और आपकी सलाह के लिए धन्यवाद। यह बहुत जल्द हो गया।”
इरफान को आखिरी बार होमी अदजानिया की कॉमेडी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *