मनोरंजन

दीपिका पादुकोण बनी 2019 की सबसे बड़ी ब्रांड आयकॉन

अपने आकर्षण और विजय के साथ उपभोक्ता बाजार पर कब्जा करते हुए, दीपिका पादुकोण हालिया स्टडी के अनुसार, 2019 में भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आई है। वैश्विक आइकन के ब्रांड का मूल्य 93.5 मिलियन डॉलर है, जो अन्य सेलेब्रिटी की तुलना में सबसे अधिक है। यही नहीं, टॉप 20 की सूची में दीपिका देश के सबसे प्रसिद्ध सितारों में से एक हैं। उनके बाद, सुपरस्टार शाहरुख खान 66 मिलियन डॉलर और सलमान खान 55.7 मिलियन डॉलर पर हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद आलिया भट्ट इस कतार में हैं। प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी इस सूची में जगह बनाई है, लेकिन दीपिका इन सबसे आगे हैं। इस अध्ययन में उनके ब्रांड मूल्यों के आधार पर भारत के सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी ब्रांड की रैंकिंग प्रदान की गई है और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दीपिका इसमें बहुत आगे है। विशाल सोशल मीडिया फॉलोइंग और फैंस की दीवानगी के साथ, दीपिका सबसे अधिक पसंद की जाने वाली अदाकारा हैं और उनके बढ़ते ब्रांड इंडोर्समेंट ने उन्हें अधिक प्रशंसित नाम बना दिया है।
दीपिका प्रमुख स्थापित ब्रांड व नए ब्रांड का चेहरा है और बदलते परिवेश उनके लिए अधिक अवसरों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *