मनोरंजन

‘स्टार परिवार अवॉडर्स’ 2018 के दौरान दिव्यांका की नजर केवल अपने असली ‘राज’ पर टिकी थी

‘स्टार परिवार अवॉडर्स’ की रौनक और उसकी चमक भरपूर रोमांस के साथ और भी बढ़ गई। फिजा में प्यार घुल गया, जब छोटे परदे के लवबड्र्स दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया एक साथ रेड कारपेट पर नजर आये। दोनों कमाल के नजर आ रहे थे। इसमें कोई शक नहीं कि इनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत है और दोनों की नजर हमेशा एक-दूसरे पर ही टिकी रहती है।
इस प्यारी जोड़ी ने रेड कारपेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि दिव्यां का ने एक शानदार एंट्री की, वह पिंक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं और विवेक दाहिया लाल रंग के ड्रैपर सूट में उनकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहे थे। जब दिव्यांका से पूछा गया कि उस इवेंट में सबसे ज्यादा हैंडसम नौजवान कौन था तो उन्होंने बिना एक पल गंवाये, विवेक का नाम लिया। उन्होंने आगे कहा, ‘’वह हमेशा ही हैंडसम नजर आते हैं लेकिन वह अपने सूट में कुछ ज्यादा ही जंच रहे हैं और इसमें कोई शक नहीं कि आज के दिन वह सबसे ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। यह कहते हुए मैं खुद को खुशकिस्मत मान रही हूं कि वह मेरे हैं और उनके साथ रेड कारपेट पर वॉक करना अच्छा लगा। ‘स्टार परिवार अवॉडर्स’ के लिये हम वाकई बेहद उत्साहित हैं, यह टेलीविजन का सबसे बड़ा इवेंट है। मुझे आज की रात अपनी परफॉर्मेंस का इंतजार है क्योंकि मैं कुछ नया आजमाने की कोशिश कर रही हूं।‘’
‘ये है मोहब्बमतें’ में ईशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका स्टार परिवार की चहेती सदस्य हैं। उन्होंने उस इवेंट में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को चैंका दिया। वहीं, विवेक ने फन सेगमेंट में लोगों का मनोरंजन किया। ‘स्टार परिवार अवॉडर्स’ 2018 इस साल सितारों से सजी परफॉर्मेंसेस और अनदेखे नजारों के साथ, और भी भव्य। और बेहतर होने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *