मनोरंजन

मैं युवाओं को कहना चाहूंगा कि सपने देखो और डटकर मेहनत करो तभी सफलता मिलेगी : विशाल मिश्रा

-निशा जैन

विशाल मिश्रा फिल्म संगीत निर्देशक हैं। वह बाॅलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दे चुके हैं, जिनमें वीरे दी वेडिंग, रेस 3, आदि जैसी फिल्में शामिल हैं। फ्लूट, तबला, हरमोनियम व गिटार सहित 17 वाद्ययंत्र बजा लेने वाले विशाल मिश्रा के लिए भाषा की बंदिश कभी नहीं रही। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, तमिल व तेलगू भाषा की फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। पेश उनसे बातचीत के कुछ अंश :-

  • सबसे पहले हमें विशाल ही विशाल से रूबरू करवाए?
  • विशाल वो हैं जो विशाल म्यूजिक बनाते हैं। विशाल गाना गाते हैं। वो कहते हैं कि मेरे लिए म्यूजिक का मतलब है आत्मा। मैं जो भी म्यूजिक बनाता हूं वो दिल से बनाता हूं। मेरा म्यूजिक उनके लिए है जो दिल से सोचते हैं। मेरे म्यूजिक में कोई तुकबंदी नहीं है। चाहे वो मेरी पहली फिल्म मुन्ना माइकल हो, फिल्म वीरे दी वेडिंग, फिल्म नोटबुक हो या फिल्म कबीर सिंह (आने वाली है) या फिल्म करीब-करीब सिंगल। इन सभी फिल्मों का म्यूजिक मेरे सपनों को सच करने वाला नहीं है, बल्कि लोगों में बदलाव लाने वाला है।
  • म्यूजिक से कैसे बदलाव संभव है?
  • लोग आजकल बहुत अकेले हैं। मैं चाहता हूं कि मेरा म्यूजिक लोगों का साथी बने। जब आप फिल्मों का म्यूजिक बनाते हैं तो हर तरह का म्यूजिक बनाते हैं रोमांटिक, सैड, मस्त। हर मूड का म्यूजिक होता है फिल्मों में। सही कहूं तो म्यूजिक बनाते समय फिल्म का किरदार बनना पड़ता है।
  • आपके संगीत का सफर कब और कैसे शुरू हुआ?
  • मैं वकालत कर रहा था। साल 2011 में मैं इंटर्रनशिप के लिए दिल्ली आया था। मैं एक दोस्त को मुबंई छोड़ने गया था आॅडिशन के लिए। उसने बोला कि आप भी इतना अच्छा गाते हो। क्यों ना आप भी आॅडिशन दे दो। मैं उत्तर प्रदेश के उन्नाव जैसे छोटे शहर के एक गैर फिल्मी परिवार से हूं।
  • प्रोफेशनली म्यूजिक इंडस्ट्री में आपका सबसे स्पेशल मूमेंट क्या है?
  • सबकुछ खास ही है। जहां से मैं हूं वहां किसी को बोलिए कि म्यूजिक में करियर बनाना हैं, तो लोग बोलेंगे तबलची बनना है। पहले मैं म्यूजिक कम्पोजर हूं और फिर सिंगर और फिर राइटर। लोग मेरी आवाज बहुत पसंद करते हैं।
  • आपका सफलता सूत्र क्या है?
  • जो भी करिए दिल से करिए। जहां दिल जुड़ता है, वो चीज हिट, सुपर हिट और डुपर हिट होती है। दिल से कुछ भी करेंगे तो आप उसमें डूब जाएंगे। और निखारा हुआ परिणाम आपके सामने होगा। बस, उसमें कुछ मिलावट नहीं हो। मुझे हर तरह का गाना पसंद है। मैं युवाओं को कहना चाहूंगा कि सपने देखो और डटकर मेहनत करो। सफलता जरूर मिलेगी।
  • नए प्रोजेक्ट के बारे में बताएं?
  • ‘सजना वे’ मेरा नया गाना है। इसके बाद फिल्म कबीर सिंह आएगी। एक बात और मुझे किसी जोड़ी की जरूरत नहीं है। मुझ में बहुत कुछ है। मेरी आगे की योजना है कि संगीत के क्षेत्र में लगातार रचनात्मक व बेहतरीन काम करता रहूं।
  • आपको कौन-सा म्युजिक डायरेक्टर प्रभावित करता है?
  • सब करते हैं। पंचम दा, जगजीत सिंह, किशोर कुमार, गुलजार साहब, जावेद साहब, लता मंगेशकर, आशा भोंसले। एक सिंगर को हमेशा तैयार रहना चाहिए तभी वो बेस्ट दे पाएगा। मैं एक रियलिटी शो ‘भारत की शान’ से आया हूं। उस शो का विजेता था। शो दूरदर्शन पर आता था। मेरा किसी से काॅम्पिटिशन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *