मनोरंजन

फिल्म ‘इत्तेफाक’ 25 अक्टूबर 2019 को चीन में होगी रिलीज

फिल्म ‘इत्तेफाक’ पहली बार निर्देशन की दुनियां में कदम रखने वाले अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित एक मर्डर मिस्ट्री है जो इसी नाम से प्रसिद्ध 1960 के क्लासिक के समकालीन अनुकूलन है। फिल्म भारत में तीन प्रमुख स्टूडियो, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, बीआर स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस का सहयोगी प्रोजेक्ट है।
यह फिल्म 100 मिनट की एक जबरदस्त थ्रिलर है और दो संदिग्ध विक्रम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) जो कि एक प्रशंसित लेखक है और माया (सोनाक्षी सिन्हा) जो एक युवा गृहिणी है इनके इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों के पास उस भयंकर रात में घटी घटना की अपनी एक कहानी है लेकिन सच्चाई तो सिर्फ एक ही हो सकती है! इसलिए इस रहस्य को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर देव (अक्षय खन्ना) मैदान में उतरते है, जिन्हें फिल्म में अपने अभिनय के लिए काफी सरहाया गया था।
निर्देशक अभय चोपड़ा कहते है, “इत्तेफाक ने भारत में शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है और अब हम इसे चीन में दर्शकों के सामने पेश करने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में इस कहानी को नए दर्शकों के सामने पेश करने में सक्षम होना एक सम्मान की बात है। सिनेमा में भाषाओं और संस्कृतियों को पार करने की क्षमता होती है, हमें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और हम अधिक लोगों का मनोरंजन के लिए तत्पर है।’’
इत्तेफाक भारत में 3 नवंबर, 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म की रहस्यमयी शैली को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने इसे लगभग 100 मिनट की थ्रिलर बनाने में कड़ी मशकत की है। फिल्म के लिए ‘ैंल छव ज्व ैचवपसमतेश् नामक अभियान शुरू किया गया था, जिसने सभी को फिल्म का अंत किसी के सामने न कहने के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि हर कोई इसके दिलचस्प अंत के रहस्य/खुलासा का आनंद ले सके। इसके अलावा, पहली बार फिल्म के मुख्य कलाकारों को प्रचार में शामिल नहीं किया गया था ताकि किरदार और कहानी के आसपास के रहस्य को बरकरार रखा जा सके। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, बीआर स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इत्तेफाक 25 अक्टूबर 2019 को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *