मनोरंजन

OMG! Yeh Mera India कर रहा है अपने नए सीजन की शुरुआत, दिल्ली के जोरावर सिंह की छलाँगो के साथ

HistoryTV18 काकार्यक्रम OMG! Yeh Mera India, पिछले पाँच सालों से देश के कोने-कोने से हुनरबाजों को खोजकर आप तक लाता रहा है। उनके कमाल के कारनामे दिखाने के साथ-साथ उन्हें पहचान दिलाता रहा है। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम के माध्यम से कई कलाकारों और कमाल के कारनामे करने वालों को एक मंच मिला है।
OMG! Yeh Mera India अपने नए सीजन की शुरुआत कर रहा है दिल्ली के एक होनहार स्किप जम्प रोप यानी रस्सी कूद चैंपियन के साथ जिनका नाम ह ैजोरावरसिंह। देखिए जोरावर कैसे करते हैंरस्सीसेकमाल, HistoryTV18 परसोमवार, 29 मार्च को रात 8 बजे।
20 साल के जोरावर के नाम आज 15 गिनीजवर्ल्डरिकॉर्ड्स हैं। बचपन से ही खेलकूद में रुचि रखने वाले जोरावर को आठवीं कक्षा में पीठ में कुछ समस्या हो गई। अपने कोच की सलाह मानते हुए जोरावर ने रस्सी कूद का अभ्यास करना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्हें रस्सी कूद में मजा आने लगा और फिर इस खेल में महारत हासिल करने में उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगा। जल्दही जोरावर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप्स में मैडल परमैडल जीतने लगे। पर जोरावर की नजर थी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर। उन्होंने अपनी रिकॉर्ड्स यात्रा की शुरुआत की साल 2018 में रोलर स्केटपररस्सी कूद के साथ और इस रिकॉर्ड के 23बाद तो उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इतने कम समय में 15 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाले जोरावर जल्द ही अपने आस-पासकेबच्चोंकेलिएप्रेरणाबनगए।इनबच्चोंकेसाथमिलकरजोरावर ने एक ग्रुप बनाया जिसका नाम रखा फ्लाइंगजम्पर्स। आज जोरावर अपनी इस टीम के साथ मिलकर जब पर फॉर्म करते हैं तो आप इन्हें देखकर ये कहे बिना नहीं रह पाएंगे-OMG!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *