मनोरंजन

सिने जगत में 12 साल पूरे किए रणवीर सिंह ने कहा… आपके प्यार और मोहब्बत के लिए बहुत ज्यादा आभारी हूँ

सुपरस्टार रणवीर सिंह ने आज इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए हैं। जब से उनकी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात रिलीज़ हुई, तब से इस टैलेंटेड एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जैसे की वह अपनी आगामी कमर्शियल मैड कॉमेडी सिर्कस का प्रमोशन कर रहे हैं, मीडिया फोटोग्राफरों ने उन्हें केक के साथ आश्चर्यचकित कर दिया।
पैन-इंडिया सुपरस्टार रणवीर सिंह देश के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। मीडिया फोटोग्राफर्स उन्हें प्यार से ‘बाबा’ बुलाते हैं, केक काटते हुए रणवीर ने कहा, ‘12 साल हो गए! आपके प्यार और मोहब्बत के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, थैंक यू, लव यू।’
हर फिल्म के साथ, अभिनेता स्क्रीन पर अपने एक अलग एडिशन लाते है। रणवीर सिंह ने अकेले ही बॉलीवुड में अभिनेताओं को देखने का नजरिया बदल दिया है। अपने अनोखे फैशन सेंस, लाइव एनर्जी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के साथ इस दिल की धड़कन ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।
सर्कस 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *