मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सिनेमा जगत को लगा एक और झटका

बेहतरीन फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली है। उनकी मौत की खबर ने उनके परिवार, फैंस और सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है। सुशांत का फिल्मी करियर उंचाईयों को छू रहा था, लेकिन किसे पता था कि सुशांत ऐसा कदम उठा लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक सुशांत कई महीने से डिप्रेशन का शिकार थे, वह निजी वजहों से परेशान थे और उनका इलाज भी चल रहा था। मुंबई पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने रात में अपने एक दोस्त को फोन किया था, लेकिन फोन नहीं उठा। सुशांत आखिरी बार जिस दोस्त से बात करना चाह रहे थे, ऐसा नहीं हो सका। आज दोपहर करीब 12ः45 पर उनके घर का नौकर काम करने के लिए पहुंचा तो घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक उसने कोशिश की, इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा किसी तरह खोला, दरवाजा खुलते ही सब दंग रह गए। सुशांत सिंह राजपूत का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक एक हरे रंग के कपड़े से उनका शव लटका हुआ था। पुलिस ने मौके से कुछ सामान बारामद किया और साथ ले गई है। सुशांत सिंह राजपूत ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। पुलिस इस घटना की वजह तलाशने का लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *