मनोरंजनमूवी रिव्यु

फिल्म ‘सफेद’ की कहानी है बहुत अलग और अनोखी

निर्देशक संदीप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सफेद’ वेब मूवी है। इसकी कहानी संदीप सिंह ने ही लिखी है। हमारे समाज काफी वर्षों से कुछ कुरीतियां और मान्यताएं व्याप्त हैं। भले हम काफी आगे निकल चुके हैं लेकिन आज भी बहुत से ऐसे छोटे-छोटे गांव और कस्बे हैं जहां पर कुछ कुरीतियां आज भी मौजूद हैं। ऐसी जगहों पर जो लोग इस कुरीतियों को नहीं मानते उन्हें समाज से ही बहिष्कृत कर दिया जाता है। पहले जमाने में जिस औरत का पति मर जाता था उस महिला को ससुराल से निकाल का विधवा आश्रम भेज दिया जाता था, विध्वाओं को मनहूस कहा जाता था।
यही फिल्म यही दिखाती है कि विधवाओं को भी इंसानों की तरह जीवन जीने का अधिकार है, वो भी हमारे समाज का ही हिस्सा हैं। ठीक उसी तरह जिस घर में कोई बच्चा हिजड़ा के रूप में जन्म लेता है, उसे भी सभ्य समाज से अलग कर दिया जाता है। उसे परिवार अपनाता ही नहीं है। लेकिन जब किसी के घर में बच्चा पैदा होता है तो उन्हीं हिजड़ों को आर्शीवाद के लिए बुलाया जाता है और उन्हें नेग भी दिया जाता है। समाज को इस बात से फर्क ही नहीं पड़ता कि हिजड़ों को बहिष्कृत करने से उनके आत्मा पर क्या असर पड़ता है।

संदीप ने इन्हीं दोनों वर्गों की व्यथा को अपनी कहानी में बड़ी खूबसूरती से पिरोया है और एक ट्रांसजेंडर और एक विधवा के बीच की प्रेम कहानी को पर्दे पर दिखाया है। फिल्म के सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों बखूबी से निभाते हैं। अभय वर्मा की अदाकारी काबिले तारीफ है, उनके एक्टिंग के लिए जो भी कहें सब कम ही होगा। स्क्रीन पर अभय की एक्टिंग एकदम नेचुरल लगती है, ऐसा नहीं लगता कि उनके किरदार को थोपा गया है। मीरा चोपड़ा, बरखा बिष्ट सभी की अदाकारी जबर्दस्त है।
‘सफ़ेद’ का पहला लुक कान्स फिल्म फेस्टिवल में संगीत उस्ताद एआर रहमान द्वारा जारी किया गया था। सोनू निगम, रेखा भारद्वाज, शिल्पा शैल हदा, जाजिम शर्मा, सुवर्णा तिवारी और शुभंकर डे जैसे प्रमुख गायकों ने गीतों को अपनी भावपूर्ण आवाज दी है।

यदि आप एक अनोखी प्रेम कहानी को देखना चाहते हैं तो ‘सफेद’ 29 दिसंबर 2023 को जी5 पर स्ट्रीम होगी।

-शबनम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *