हलचल

बच्चे से दुष्कर्म के आरोप में किशोर पर मुकदमा

बलिया (उ.प्र.)। बलिया जिले के दोकटी क्षेत्र में छह साल के एक लड़के के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में कल दोपहर खेलते समय छह साल के एक लड़के के साथ उसी के गांव के रहने वाले विशाल (16) नामक किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़के की माँ ने कल आरोपी के खिलाफ दोकटी थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 तथा पाक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *