हलचल

2023 में भगवान महावीर के 2550 वां निर्वाण महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा 

जियो और जीने का संदेश लेकर भगवान महावीर इस दुनिया में आये जिन्होंने विश्व में शांति और सौहार्द का संदेश दिया। आने वाले समय में इस पृथ्वी पर जीवन तभी सुरक्षित होगा जब हम भगवान महावीर के संदेशों को मानेगे और उन पर चलने का प्रण लेंगे आने वाला नया वर्ष  भगवान महावीर के 2550 वां निर्वाण महोत्सव के रूप मनाया जाएगा। इसी प्रेरणा के साथ राष्ट्र संत श्वेतपिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानंद जी मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य अंतेवासी पट्टशिष्य राष्ट्रगुरू परंपराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज ससंघ की मंगल प्रेरणा से व पीठाधीश सुरेंद्र कीर्ति स्वामी जी के सानिध्य से  राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन जैन मंदिर काम्प्लेक्स राजा बाजार कनॉट प्लेस में राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह सकुशल सम्पन्न हुआ । 2550वां  निर्वाण महोत्सव मनाने का कार्य सुचारू रूप से चले इसलिए जैन समाज के सभी पंथों ने जिसमें प्रज्ञसागर जी मुनिराज के सानिध्य में अखिल भारतीय भगवान महावीर 2550 वां निर्वाण महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक सत्यभूषण जैन, गजराज जैन गंगवाल, जितेंद्र जैन  स्थानक जैन समाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, नरेश  आनंद जैन, व सुखराज सेठिया जैन उपस्थित रहे सबसे अहम बात इस निर्वाण महोत्सव की ये रही की जैन धर्म के चारो पंथ एक जगह सम्मिलित हुए और और इस उत्सव में समान रूप से अपनी भागीदारी देंगे । इस अवसर पर सत्यभूषण जैन ने कहा की भारत शांति चाहने वाला देश है हम सब भगवान महावीर के बताये रास्ते पर चलकर पुरे विश्व में शांति लाना चाहते है। नरेश आनंद जैन ने कहा आज पूरे विश्व में शांति की जरूरत है और भगवान महावीर के संदेश से अच्छा कुछ नहीं है जैसे जियो और जीने दो या क्षमा दान। सुखराज जैन ने कहा की भगवान महावीर के संदेशों को जन जन पहुंचाना है और सभी को एक सूत्र में बंधे रहना है। गजराज जैन गंगवाल ने कहा कि विश्व में एकता और शांति का एकमात्र विकल्प है एक दूसरे को  क्षमा कर देना। राजीव जैन ने कहा आज से भगवान महावीर के नाम का शंखनाद गूंजेगा जो पूरे विश्व में सुनाई देगा क्योंकि जैन समाज के चारो पंथ एक हो गए। प्रमोद जैन ने कहा की निर्वाण महोत्सव में हमारा उद्देश्य की हम एक दूसरे को जोड़कर चले यही भगवान महावीर मानना था जुड़कर चलने से बड़ी से बड़ी परेशानी छोटी हो जाती है। इस अवसर पर प्रमोद जैन, मनोज जैन, दीपक जैन, सुभाष जैन, मनींद्र जैन, रवि जैन , राजीव जैन, जे के जैन व विवेक जैन  ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे हम भारत सरकार से भी सहयोग की उम्मीद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *