हलचल

चम्मल वीर मलखान सिंह बने महासभा के उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। देश के राजधानी नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के केंद्रित कार्यालय में वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा मीटिंग हुई और इसके बाद चम्बल में दहाड़ने वाले वीर मलखान सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेंद सिंह के द्वारा मलखान सिंह को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री प्रमुख उमेश कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अंजता सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने मलखान सिंह को शुभकामनाये दी। गौरतलब है कि क्षत्रिय महासभा अपने विशाल काय पदाधिकारियों की संस्था बन चुकी है। जिसमें लगभग तीन हजार पदाधिकारियों की नियुक्ति हो गई है तथा हजारों की संख्या में पदाधिकारी बनने के अपना दस्तावेज प्रस्तुत कर दिये है और जो अपना लक्ष्य 5000 पदाधिकारियों का बनाने का वह बहुत ही जल्द पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *