यमुना किनारे सैकड़ों बच्चों ने लगाए पौधे
दिल्ली। दिल्ली सचिवालय के सामने छठ घाट पर पर्यावरण प्रेमी सतपाल मल्होत्रा, अशोक उपाध्याय, संजीव कुमार, अतुल खन्ना के साथ करीब 500 बच्चों ने नदी किनारे मानव श्रृंखला बनाकर पौधरोपण किया जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जगजीत सिंह ने पौधा लगाकर अपील की इसी प्रकार दिल्ली में पौधे लगाए जाएं और उनका पालन किया जाए इस अवसर पर सतपाल मल्होत्रा और अशोक उपाध्याय ने बताया उनका मिशन 100 करोड़ पौधे लगाना है, वह दिल्ली के सभी क्षेत्रों में मानसून से पहले अपना प्रयास जारी रखेंगे।