हलचल

डाॅ. अनीता भारद्वाज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करेंगे

दिल्ली। महिलाएं अपने परिवारों के साथ ही राष्ट्र के लिए भी प्रेरणा हैं और उन्होंने समाज को स्थिरता प्रदान की है। डॉ. अनीता भारद्वाज को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में गत वर्ष (2018) में नारी पुरस्कार से सम्मानित महिलाऐं भी पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी शामिल होंगी। प्राकृतिक आपदा के दौरान पहाड़ों पर जाकर लोगों का जीवन बचाने पर सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर कंपनी की डायरेक्टर डॉ अनीता भारद्वाज को एक बार फिर से नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम शाम 4ः15 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा। केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रख्यात महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। खेल, कला, समाजिक कार्य, विज्ञान, संरक्षण, कृषि, शिक्षा, सुरक्षा, हस्तशिल्प और रक्षा आदि क्षेत्रों से जुड़े 39 लोगों एवं संस्थानों को इस साल यह सम्मान दिया जाएगा।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनीता भारद्वाज को महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति पुरस्कार-2018’ से सम्मानित किया था। डॉ. श्रीमति भारद्वाज को उक्त सम्मान उच्च उक्तांश क्षेत्रों में लोगों को उल्लेखनीय चिकित्सा सुविधा देने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया था।
डॉ. भारद्वाज अब तक कई दुर्गम स्थानों पर मेडिकल सेवाएं दे चुकी हैं। वे सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल रेस्क्यू द्वारा लगाए गए विभिन्न मेडिकल कैम्पों में अब तक 53,889 पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सा सेवा दे चुकी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा में उन्होंने डोल्मा पास में 19500 फीट की ऊंचाई पर 750 पीड़ितों को चिकित्सा सहायता देकर उनकी जान बचाई थी। 2015 में नेपाल में आए भीषण विनाशकारी भूकंप में गोरखा जिले में सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल रेस्क्यू टीम के साथ सबसे पहले पहुंचकर आपदा से पीड़ित 1700 से अधिक लोगों की सहायता की थी। इसके अलावा 2014 में श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान 11,290 श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा देकर उनको नवजीवन प्रदान किया था।
डॉ. अनीता भारद्वाज द्वारा किए गए साहसी कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों सरकारों – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और सिक्किम के अतिरिक्त अंतर्राष्टकृीय स्तर पर वियतनाम और नेपाल की सरकारों ने भी सराहा है। वहीं विभिन्न कंपनियों के टॉप सीईओ और चेयरमैन के अलावा सामाजिक क्षेत्रों के अग्रणी पुरोधाओं ने डॉ. अनीता भारद्वाज द्वारा किए कार्यों को असाधारण बताया।
गौरतलब है कि डॉ. अनीता को उच्च उक्तांश क्षेत्रों में मेडिकल सेवाएं देने के लिए पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया चुका है। 2017 में उन्हें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, 2016 में हरियाणा सरकार द्वारा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के अलावा दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें वूमेन एचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल रेस्क्यू, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर प्रा. लि. की अनुषंगी इकाई है, जिसके अंतर्गत कंपनी उच्च उक्तांश क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा, भूकंप एवं बाढ़ से पीड़ितों को चिकित्सा सेवाएं देती हैै। कंपनी सरकारी सहायता के बगैर उक्त कार्य करती है। कंपनी के पास दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने वाले 80 डॉक्टरों और 400 वॉलंटियरों की प्रशिक्षित टीम है, जो प्राकृतिक आपदा के दौरान किसी भी कठिनाई से निबटने में समक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *