हलचल

संदीप मारवाह भारत के मुख्य स्काउट के रूप में नामित

एएएफटी विश्वविद्यालय के चांसलर संदीप मारवाह को स्काउट ऑफ इंडिया के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त राज के.पी.सिंह भारत के मुख्य स्काउट के रूप में नामित करते हुए

दिल्ली। स्काउट्स/गाइड्स ऑर्गनाइजेशन (SGO) एक गैर-राजनीतिक, गैर-संप्रदाय और धर्मनिरपेक्ष संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत और विदेशों में युवाओं के चरित्र निर्माण के साथ-साथ उन्हें देश प्रेम, सामाजिक कार्य व मानवता के लिए निसःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। यह संगठन कई वर्षों से युवाओं का चरित्र निर्माण कर रहा है जिससे वह एक नए समाज की नींव रख सके, इसी संगठन ने एएएफटी विश्वविद्यालय के चांसलर संदीप मारवाह को उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए, स्काउट ऑफ इंडिया के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त राज के.पी.सिंह ने उन्हें भारत के मुख्य स्काउट के रूप में नामित किया, उनका मानना है की संदीप मारवाह पिछले कई वर्षों से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को बखूबी निभा रहे है और इसमें वो अकेले नहीं बल्कि युवाओं को साथ लेकर चल रहे है। ज्ञात रहे कि भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद इस संगठन के प्रमुख हैं। राज के.पी.सिंह ने बताया कि हमारे पास इस समय युवा और खेल मंत्रालय, भारत सरकार और एच.ई. द्वारा पर्यवेक्षित इस अनुभाग में 13 लाख स्वयंसेवक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *