हलचल

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने श्री अशोक निचानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (यूएसए) का अध्यक्ष किया मनोनीत

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका का सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने श्री अशोक निचानी को काउंसिल ऑफ इंडिया (यूएसए) का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने पत्रकारों को बताया श्री अशोक निचानी की दिल्ली यात्रा के दौरान सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (यूएसए) का अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। श्री अशोक लालवानी ने आगे बताया श्री अशोक निचानी न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक प्रतिष्ठित उद्यमी और होटलों की एक सफल श्रृंखला के स्वामित्व के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने हाल ही में ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन (जीओपीआईओ) के कनेक्टिकट चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य संभाला है।
इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के उपाध्यक्ष श्री जे सी झुरानी ने निर्विरोध नवनिर्वाचित सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (यूएसए) के अध्यक्ष श्री अशोक निचानी को बधाई देते हुए कहा इनके अध्यक्ष बनने से अब सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया भारत की तरह संयुक्त राज्य अमेरिका में भी वहां रहने वाले सिंधी समाज उनकी संस्कृति, भाषा और वहां के सिंधियों को एकजुट करने में उनकी मत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश केसवानी ने कहा श्री अशोक निचानी की दुनिया भर के सिंधी समाज को उनकी दीर्घकालिक मित्रता सिंधी समाज के भीतर गहरे संबंधों और साझा प्रतिबद्धताओं से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया को लाभ मिलेगा। श्री सुरेश केसवानी ने आगे बताया संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में श्री अशोक निचानी की औपचारिक नियुक्ति 9 मार्च, 2024 को होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में होगी। श्री अशोक निचानी की नियुक्ति पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस कुमार और महासचिव, श्री चंदर लालचंदानी ने ख़ुशी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *