हलचल

ताला गांव में संपन्न हुआ अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का सामाजिक मिलन व भ्रमण कार्यक्रम

रायगढ़। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा भ्रमण व सामाजिक मिलन कार्यक्रम समीपस्थ ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल ताला गांव में आयोजित की गई। ज्ञात हो तकरीबन 50 सदस्यों के एक ग्रुप को लेकर 17 जनवरी को प्रातः नौ बजे बस के द्वारा अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की टीम रवाना हुई। ताला गांव में पहुंचकर ट्रस्ट के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक मिलन की बैठक व भ्रमण सहित बच्चों और महिलाओं के बीच में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सिंह बैस ने बताया कि इस भ्रमण व सामाजिक बैठक के दौरान हुई बैठक में कई निर्णय भी लिए गए। बैठक में सभी सदस्यों के बीच ट्रस्ट के आगामी कार्य संचालन व भविष्य में किए जाने वाले क्षत्रिय हित व समाज सेवा हेतु किए जाने वाले आगामी दिनों में आयोजित किये जाने वाली कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु सभी से विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्व सहमति से कई निर्णय लिए गए।
बैठक के पश्चात् ताला गांव भ्रमण स्थल का सभी सदस्यों ने घूम घूम कर वहां के ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी ली। यहां के ऐतिहासिक महत्व और जानकारियों से अवगत हुए। ज्ञात हो ताला गांव में विश्व की एकमात्र ऐसी प्रतिमा है जिसे रूद्र शिव के नाम से जाना जाता है। यह अपने आप में अद्भुत मूर्ति है। ग्रेनाइट पत्थर की यह मूर्ति पुरातात्विक महत्व से बहुमूल्य है। जानवरों के आकार से यह प्रतिमा गढी गई है। यहां पर राधेश्याम व राम और सीता जी के अलावा बजरंगबली की भी मंदिर हैं। यहां काफी श्रद्धालु और पर्यटक रोजाना पहुंचते हैं। ताला गांव पर्यटन स्थल मनियारी नदी के तट पर स्थित है। यहां पर मनियारी नदी पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने वोटिंग का भी आनंद लिया। इसके पश्चात भोजन उपरांत ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई बैठक में कई आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई वह कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। अंत में महिलाओं व बच्चों के बीच नेबू बैलेंस एवं फुटबॉल बैलेंस व चम्मच दौड सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं की गई। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिस्पर्धी यों को पुरस्कृत किया गया।
इस भ्रमण व सामाजिक बैठक कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह चैहान, शैलेंद्र सिंह चैहान, संजय सिंह सोमवंशी, अभिषेक सिंह बैंस, शकुंतला सिंह, कल्पना सिंह, लता सिंह, शशी सिंह, सुनीता सिंह, इंदू सिंह, मोनी सिंह, मिनी सिंह, सुचिता सिंह, पूजा सिंह, छवि सिंह, पिंकी सिंह, नीता सिंह, रीना सिंह, माया सिंह, गुड़िया सिंह, दिग्विजय सिंह, पूर्वी सिंह, मिष्ठी सिंह, अभी सिंह सहित सदस्य गण शामिल थे। डा. संजीव सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, कृष्ण प्रताप सिंह अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष, अंजता सिंह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष और शक्ति सिंह चंदेल कार्यकारी अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार सिंह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह राजावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमेश कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख, राहुल सिंह राष्ट्रीय महासचिव, शैल सिंह परिहार राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष प्रमुख और अरूण सिंह शेखावत राष्ट्रीय कानुनी सलाहकार, नरेन्द्र सिंह राणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, हेमलता तंवर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष,बबीता तोमर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, पिंकी सिंह राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह राष्ट्रीय महिला महासचिव, रश्मी सिंह राष्ट्रीय महिला मंत्री, अंजू सिंह राष्ट्रीय महिला संगठन महासचिव सभी का कहना है कि सुरेश सिंह वैस राष्ट्रीय सचिव द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *