हलचल

स्पर इंडिया 3 अप्रैल 2019 को मानव सेवा सम्मान पुरस्कार की मेजबानी करेगा

दिल्ली। रूब्रिक पब्लिशिंग की छाप स्पर इंडिया डॉक्टरों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के क्षेत्र में पदार्पण कर रही है। स्पर इंडिया की ओर से उन डॉक्टरों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जो मानवता की भलाई के लिए बिना रुके और बिना थके अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।
स्पर इंडिया ने इकलौते विजन और लक्ष्य के साथ डॉक्टरों की ओर से किए गए परोपकारी कार्यों की पहचान की है। स्पर इंडिया ने अपने पास मौजूद संभावित संसाधनों से मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 का गठन किया है। मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 का आयोजन नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 3 अप्रैल 2019 से किया जाएगा।
भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एच.ई. सैयद मुअज्ज्म अली (राज्य मंत्री) ने मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 में सम्मानित मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह समारोह में पुरस्कार जीतने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *