हलचल

विश्व क्षत्रिय अखाड़े ने किया कुंभ में प्रवेश और लगाया संत शिविर

नई दिल्ली। विश्व क्षत्रिय अखाड़े ने प्रयागराज में कुंभ में त्रिवेणी संगम पर पूजा अर्चना और हवन कर के प्रवेश किया और संतो को कंम्बल वितरित भी किया। गुजरात से पधारे अघोरी आदेश नाथ, केरला से राजेश नाथ जी, महाकाल तिलकधारी, ब्रहस्पति नाथ जी, क्षत्रिय अखाड़ा प्रमुख महंत प्रेमानंद ने विश्व क्षत्रिय अखाडा के अध्यक्ष शक्तिसिंह चंदेल को तिलक लगा कर व अभिषेक कर क्षत्रिय समाज को एकजुट कर धर्म रक्षा हेतु संकल्पित कराया। विश्व क्षत्रिय अखाड़ा के अध्यक्षध्अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शक्ति सिंह चंदेल का कहना है कि धर्म रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है पर्यावरण रक्षण, गोवंश रक्षण, क्षत्रिय धर्म शिक्षा, यज्ञ पुनस्थापना, वैदिक गुरुकुल की स्थापना, गौ चारा बैंक की स्थापना इस अखाडा का मुख्य उदेश्य है।
विश्व क्षत्रिय अखाड़े के कुंभ प्रवेश के बाद श्री जगतगुरु वल्लभाचार्य जी से आशीर्वाद लेकर शुरू किया प्रयागराज में लगे, विभिन्न अखाडा प्रमुखों, खालसा (शिविर) प्रमुखों व संत समाज से सम्पर्क अभियान। कार्यक्रम के समय अ.भा.क्ष.म की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री/राष्ट्रीय प्रमुख मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष आरती सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पायल सिंह गौर, ब्रजेश सिंह चौहान, प्रयागराज जिला अध्यक्ष कुँ अजीत प्रताप सिंह (गुड्डू), अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, आदि सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *