राष्ट्रीय

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने 70वाँ संविधान दिवस मनाया

नई दिल्ली। आज भारत के संविधान को अपनाने की 70वीं जयन्ती के अवसर पर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने संविधान दिवस मनाया गया। 70वाँ संविधान दिवस मनाने के अवसर पर भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित “मूल कर्तव्यों” पर बल दिया गया है।
आज श्री एस. सी. जैन, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, नई दिल्ली में अधिकारियों तथा कर्मचारियों के समक्ष संविधान की उद्देशिका को पढ़कर सुनाया। संविधान की उद्देशिका को दिल्ली मंडल के सभी कार्यालय, संस्थानों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, शेडों में भी पढ़ा गया। कार्यालयों, स्टेशनों, पी.आर.एस. केन्द्रो आदि में विवरणिका, पोस्टर तथा स्टंडीज प्रदर्शित किए गए।
श्री एस. सी. जैन, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों, समारोह द्वारा पूरे वर्ष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा अभियान अवधि के दौरान नागरिकों के “मूल कर्तव्यों” पर आधारित रैली, वॉक, कान्फ्रेंस, सेमिनार, प्रश्नोत्तरी (फनप्र) आदि आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *