कल सुबह 10 बजे पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित
नई दिल्ली। आखिर जिसका सबको इंतजार था उस सवाल का जवाब कल मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल खुद सुबह 10 बजे देश को संबोधित करनेवाले हैं। कल ही 21 दिन का लॉकडाउन भी खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री खुद आगे का प्लान बता सकते हैं कि लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं। इससे पहले आज मोदी के संबोधन की बात कही जा रही थी। लेकिन फिर सरकारी सूत्रों ने खुद इसे खारिज किया था। देशभर में पहले ही कोरोना वायरस लॉकडाउन बढ़ने की चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। उस मीटिंग में यह बात निकलकर आई थी कि लॉकडाउन को कम से कम दो हफ्ते यानी इस पूरे महीने के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। अब हो सकता है कि मोदी खुद कल इस बात की घोषणा कर दें।