अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
अमेठी (उप्र)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पराजय की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे त्याग पत्र में अमेठी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ने लिखा, ‘‘मैं अमेठी में लोकसभा चुनाव 2019 की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।’’ उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से 55120 मतों से चुनाव हार गये हैं।