राजनीति

5 राज्यों में चुनावी नतीजों के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल अडिग है : चौ0 अनिल कुमार

ई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल मजबूत है, पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद दिल्ली कांग्रेस चिंतित नही है क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की स्थिति संगठित और मजबूत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में केजरीवाल ने जिस झूठे दिल्ली मॉडल कैमरे की निगाह से आंक कर लोगों के सामने पेश किया है उसकी वास्तविकता कुछ और है, जिसकी सच्चाई पंजाब के मतदाताओं को शीघ्र ही पता चल जाऐगी, क्योंकि दिल्ली की बदहाली, मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी सहित अनेकों परिस्थितियों से दिल्लीवासी जूझ रहे है। एक नई शक्ति के साथ प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने तिलक नगर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला ने किया।
चौ0 अनिल कुमार ने आज प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए 2 वर्ष पूरे होने पर कहा कि जिन कठिन परिस्थितियों और कोविड महामारी संकट के समय प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर संभाली। राजधानी में कांग्रेस पार्टी के संगठित और मजबूत कार्यकर्ताओं के कारण ही कोविड लॉकडाउन में गरीबों को कांग्रेस की रसोई से भोजन व अनाज दिया, संक्रमण प्रभावितों को ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई, अस्पताल में भर्ती करने जैसी मदद की। कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन तक पहुॅचकर दिल्ली में 1.70 लाख सत्यापित डिजीटल सदस्य बना चुके है और 11500 एन्रोलर प्रतिदिन हजारों युवाओं को डिजीटल सदस्य के रुप में जोड़ रहे है। डिजिटल सदस्यता के साथ-साथ कांग्रेस बूथ स्तर तक मजबूत बन रही है जो निगम चुनावों में नई शक्ति बनकर दिल्लीवासियों के सामने आऐगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ अ0भा0क0कमेटी के सचिव सीपी मित्तल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन, पूर्व विधायक मालाराम गंगवाल, विजय लोचव, कमलकांत शर्मा, परवेज आलम, डा0 नरेश कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, एडवोकेट सुनील कुमार, राजेश गर्ग, जे.पी. पंवार, पी.एस. बावा, अमनदीप सुदान, राजू यादव, महिला जिला अध्यक्ष रिंकी यादव, सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के झूठ के प्रॉपेगेंडा के बहकावे में दिल्लवालें नही आयेंगे, क्योंकि 15 वर्षों के निगम में भाजपा शासन और 8 वर्षों से दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लोगों की अजीविका और जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कोई गंभीरता नही दिखाई, जिसका परिणाम कोविड संकट के समय दिल्ली वालों ने अपनों को खोया है और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐं नही मिलने के कारण लाखों लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की प्रशासनिक अक्षमताओं, निष्क्रियता, विफलताओं और लोगों के प्रति मानवीय अव्यवहारिकता की दिल्ली कांग्रेस लगातार पोल खोल कर इनके दोहरे चरित्र से दिल्लीवालों को अवगत करा रही है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पोल खोल अभियान में दिल्ली कांग्रेस को लोगों का भरपूर समर्थन मिला था और जिला कार्यकर्ताओं सम्मेलनों में आगामी निगम चुनावों को देखते हुए भारी जन समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा निगम चुनावों में जनता के आर्शीवाद से कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता से पूर्व दिल्ली को और सत्ता प्राप्ति के बाद पंजाब को नशा मुक्त बनाने नारा देकर दिल्ली के कौने-कौने में मौहल्ला ठेके खोलकर नशे की राजधानी बना दिया है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सच्चाई बार-बार बताने की जरुरत है कि केजरीवाल सिर्फ खोखले वायदे करते है क्योंकि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन और अपने नियमन व समय पर वेतन की मांग को लेकर लगभग 60-70 हजार कर्मचारी दिल्ली की सड़कों पर हड़ताल करके अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे है, जिनमें आगनबाड़ी कर्मचारी, सहायिकता, गेस्ट टीचर, वोकेशनल टीचर, शिक्षकों, डाक्टरों नर्सों, पेरा मेडिकल स्टॉफ, सफाई कर्मचारियों, एनडीएमसी में रेगुलर मस्टर रोल ;आर.एम.आर./टी.एम.आरद्ध शामिल है। उन्होंने कहा कि पक्के सरकारी कर्मचारियों को पेन्शन, मकान, इलाज व रिटार्यमेंट सुविधाऐं देनी पड़ती है इसलिए अरविन्द केजरीवाल पक्के कर्मचारियों की भर्ती बंद करके ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू है, क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली में 8 लाख रोजगार देने का वायदा करने के बाद राजधानी को रोजगार मुक्त बना दिया है, जबकि मोदी का रोजगार देने वायदा जुमला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *