राजनीति

विजेन्द्र गुप्ता ने अस्पताल जाकर आग से प्रभावित दमकलकर्मीयों से की भेंट

नई दिल्ली। नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता गुरुवार को पीरागढ़ी इलाके की एक बैट्री फैक्ट्री में लगी आग के दौरान घायल अग्निशमन सेवा के जांबाज जवानों से मिलने एक्शन बालाजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जवान महावीर, विजेन्दर कश्यप, बख्शीराम, सत्यवान, अशोक दहिया तथा दीपक राठी से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन घड़ी में भाजपा उनके और उनके परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। विजेन्द्र गुप्ता ने लोगों को बचाते समय दिल्ली अग्निशमन सेवा के बहादुर जवान अमित बालियान की दुःखद मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने उनकी आत्मा के लिए शान्ति की प्रार्थना करी। उन्होंने कहा कि अमित बालियान दिल्ली अग्निशमन सेवा की बलिदान की परम्परा में अपना नाम अमर कर गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनआरडीएफ) के जांबाजों ने खतरनाक परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को बचाया। हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं। नेता विपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग करी कि अमित बालियान के परिवार को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा तथा घायलकर्मियों को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाए। आग से प्रभावित सभी लोगों के इलाज का खर्च सरकार उठाए। उन्होंने आग की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की मांग करी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाये जायें उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *