खेल

आईपीएल : अश्विन पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां सीजन नियमों का कड़ाई से पालन कराने को लेकर प्रतिबद्ध दिख रहा है। इसमें प्रमुख रूप से स्लो ओवर रेट का मामला सबसे आगे है। इस नियम के उल्लंघन का नया मामला किंग्स इलेवन पंजाब का है। ऐसे में टीम के कप्तान अश्विन पर भी जुर्माना लगाया गया है।
शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जिसके बाद पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में पंजाब की यह पहली गलती थी। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इस सीजन में इससे पहले विराट कोहली पर जुर्माना लगा था। कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंज बेंगलुरु पर भी स्लो ओवर रेट के आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया था। बेंगलुरु पर यह जुर्माना चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लगा था। कोहली इस आईपीएल सीजन के पहले कप्तान हैं, जिन पर जुर्माना लगा था। वहीं अब अश्विन का नाम भी इसमें शामिल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *