खेल

शौर्य, सुजात व आध्या ने जीते सोने के सिक्के

दिल्ली। प्रथम फिटनेस गली गली चैलेंज 2019 प्रतियोगिता के दौरान आठ साल के बच्चों से लेकर 66 वर्ष तक के लगभग 150 लोगों ने प्लैंक और पुश-अप की स्पर्धाओं में शिरकत की।
8 से 12 वर्ष वर्ग की प्लैंक स्पर्धा में लड़के और लड़कियों का एक वर्ग था जिसमें 11 वर्ष के शौर्य थपलियाल ने स्वर्ण, 9 वर्ष के तुषार टुलेजा ने रजत और हरनूर कौर ने कांस्य पदक जीता। 12 से 18 वर्ष के लड़कों के वर्ग में सुजात अहमद ने स्वर्ण, उज्जवल भारद्वाज ने रजत और शिवम झा ने कांस्य पदक जीता। इसी आयु वर्ग में लड़कियों के वर्ग में आध्या सिंह ने स्वर्ण, सपना ने रजत और करिश्मा रानी ने कांस्य पदक जीता। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की पुशअप स्पर्धा में कपिल ने स्वर्ण, अंकित ने रजत और तरनजीत ने कांस्य पदक जीता। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग में निहारिका मिश्रा ने स्वर्ण, कोमल कुमारी ने रजत और आशिता सैनी ने कांस्य पदक जीता। 25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के वर्ग की प्लैंक स्पर्धा में रेखा यादव ने स्वर्ण, श्रृष्ठि प्रिया ने रजत और रचना थपलियाल ने कांस्य पदक जीता। 50 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग में जे एन गोंसाई ने स्वर्ण, सुनील शर्मा ने रजत और अशोक सिद्धू ने कांस्य पदक जीता।
आयोजन समिति के महासचिव राकेश थपलियाल ने बताया कि एक अनूठे प्रयोग के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग में जबर्दस्तर उत्साह देखने को मिला। पत्रकारों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले को 24 कैरेट सोने का सिक्का, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, जिम किट, स्पिर, बैग और टीशर्ट इनाम में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *