मनोरंजन

करण शर्मा ‘करणसंगिनी’ में निभायेंगे भगवान कृष्ण की भूमिका

स्टारप्लस हमारे लिये लेकर आया है हिन्दू पुराण पर आधारित शो, जिसका नाम है- ‘करणसंगिनी।‘ मदिराक्षी मुंडले स्टारप्लस के इस आगामी शो में द्रौपदी की भूमिका निभा रही हैं। इस शो के अन्य कलाकारों के बारे खुलासा होने ही वाला है और दर्शक कलाकारों का नाम जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘कयामत की रात’, ‘मोही’, ‘काला टीका’, ‘ब्रम्हराक्षस’ और ऐसे कई शोज में में अपनी भूमिकाओं के लिये तारीफ बटोरने वाले करण अपने विविधतापूर्ण अभिनय के लिये जाने जाते हैं। स्टारप्लस के ‘करणसंगिनी’ में वह एक बार फिर अलग तरह का किरदार निभाने के लिये लौट आये हैं।
वह इस शो में हिन्दू पौराणिक शो के भगवान कृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। कृष्ण एक महान व्यक्तित्व और दिव्य प्रकृति वाले हैं। पूरी दुनिया में कृष्ण मानवता के ज्ञान की सबसे महान पुस्तक मानी जाने वाली भगवद्-गीता के वाचक के रूप में जाने जाते हैं। वह सुंदर, सांवले रूप वाले हैं, जिनकी आभा लाखों सूरज से अधिक चमकीली है। उनके होंठों पर हमेशा एक मुस्कान बनी रहती है। वह जीवनभर अर्जुन के सबसे प्रिय मित्र रहे और उनके सबसे बड़े सहायक भी।
दर्शकों को करण शर्मा को ‘करणसंगिनी’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाते देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *