सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पूर्वांचल जनता पार्टी
नई दिल्ली। नई दिल्ली में पूर्वांचल जनता पार्टी सेक्यूलर द्वारा आगमी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक मुकेश सिंह, राष्ट्रीय प्रेसिडेंट सतीश चंद झा, राष्ट्रीय महासचिव इंद्राणी गुहा, कर्नल राजीव रंजन व केशव यादव गणपति सहित कई मान्य लोग उपस्थित थे।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 347 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनकी पार्टी तब तक चुनाव लड़ेगी, जब तक वह सता में नहीं आ जाती, पार्टी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार न तो किसी से चंदा लेगे और न ही किसी को चंदा देंगे। चुनाव में स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगे।
सतीश चंद झा ने कहा कि वर्तमान समय में देश विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं सभी दल वोट की राजनीति कर रहे है। देश में केवल दो ही दल किस प्रकार से लोकतंत्र का भला कर सकते हैं। ऐसे में हम एक विकल्प के तौर पर लोगों के सामने आएंगे। देश के हर हिस्से में पार्टी जनाधार को मजबूत करेगी। साथ ही लोगों के हितों को सामने रखते हुए चुनाव लडेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही प्रत्याषियों की सूची जारी करेगा। साथ ही दिल्ली में व्याप्त भ्रश्टाचार के मुद्दे को उजागर करेंगे। आगामी लोकसभ चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से जोरदार अभियान चलाए जाने की बात कही।